रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद एक बार फिर गहराता नजर आ रहा है। शुक्रवार को देश के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी अपनी पत्नी के साथ धाम पहुंचे और शादी की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उनके इस दौरे के बाद तीर्थपुरोहितों में नाराजगी खुलकर सामने आ गई।
वीआईपी दर्शन को लेकर पहले से तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश बना हुआ था, शुक्रवार को वो आक्रोश बाहर आ गया। तीर्थपुरोहितों ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
तीर्थपुरोहित अंकुर शुक्ला ने कहा कि केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था से आम श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि विशेष लोगों को प्राथमिकता दिए जाने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं और लंबी कतारों में लगे श्रद्धालुओं में असंतोष बढ़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि जब से हेमंत द्विवेदी ने बीकेटीसी अध्यक्ष का पद संभाला है, तब से व्यवस्थाओं में गिरावट देखने को मिल रही है। तीर्थपुरोहितों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, इस पूरे मामले ने केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच वीआईपी और आम दर्शन की व्यवस्था को लेकर संतुलन बनाए रखना प्रशासन और मंदिर समिति के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
Trending
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, श्रमिकों को नए श्रम कानूनों, ई-श्रम पंजीकरण और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
यूट्यूब पर गूंजी भगवती चण्डिका की महिमा, तुंगेश्वरी विधाते' आरती विधिवत रूप से लॉन्च, तुंगनाथ होम स्टे' चैनल पर रिलीज हुई आरती
केदारनाथ में वीआईपी दर्शन पर बवाल, तीर्थपुरोहितों का फूटा गुस्सा, बीकेटीसी अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी,
केदारनाथ यात्रा में मित्रता, सेवा और सुरक्षा का उदाहरण बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
चोपता फलासी में महा बन्याथ का दूसरा दिन, आस्था का उमड़ा सैलाब
रुद्रप्रयाग में 10 दिवसीय पर्यटक गाइड प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं को मिला स्वरोजगार का मार्ग
ईमानदारी की मिसाल: केदारनाथ यात्रा में खोया पर्स पुलिस ने लौटाया, श्रद्धालु ने जताया आभार
केदारनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी, रोपवे परियोजना पर भी किया मंथन
केदारनाथ में वीआईपी दर्शन पर बवाल, तीर्थपुरोहितों का फूटा गुस्सा, बीकेटीसी अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी,
- by Praveen Singh
- May 01, 2026