रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। दुर्गम हिमालयी क्षेत्र, बदलते मौसम और भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए हुए है, बल्कि मित्र और सेवक की भूमिका निभाते हुए श्रद्धालुओं के लिए भरोसे का मजबूत आधार भी बन रही है।
यात्रा के दौरान भीड़भाड़ और कठिन परिस्थितियों में अक्सर श्रद्धालु अपने परिजनों या सामान से बिछड़ जाते हैं। ऐसे संवेदनशील समय में रुद्रप्रयाग पुलिस तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ सहायता प्रदान कर रही है, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है।
हाल ही में केदारनाथ धाम आई एक महिला श्रद्धालु भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गई थी। सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश और महिला आरक्षी भारती जोशी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को खोजकर सकुशल परिजनों से मिलवाया। इसी तरह गौरीकुण्ड में एक श्रद्धालु का पिठ्ठू से संपर्क टूट गया था, जिसके बैग में महत्वपूर्ण सामान था। पुलिस ने समन्वय बनाकर पिठ्ठू को खोजा और बैग सुरक्षित वापस कराया।
एक अन्य मामले में महाराष्ट्र के नासिक निवासी राजेंद्र बाबू लाल की पत्नी भीड़ में उनसे बिछड़ गईं। खोया-पाया केंद्र में सूचना मिलने पर मुख्य आरक्षी मनोज मठपाल और आरक्षी अजय शाह ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें खोज निकाला और दंपत्ति को मिलवाया। इसके अलावा एक श्रद्धालु का खोया मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लौटाया, जबकि एक अन्य महिला को महिला आरक्षी पायल ने उनके पति से मिलवाया।
केदारनाथ यात्रा के दौरान अब तक सहायता के लिए 311 कॉल प्राप्त हुई हैं। इनमें से 110 श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया है, जबकि 35 मोबाइल फोन, 50 पर्स और बैग तथा 20 अन्य कीमती सामान बरामद कर लौटाए गए हैं। साथ ही बुजुर्ग और असहाय श्रद्धालुओं को विशेष सहायता भी दी जा रही है। पुलिस की यह सक्रियता और संवेदनशीलता न केवल यात्रा को सुरक्षित बना रही है, बल्कि ‘मित्रता, सेवा और सुरक्षा’ के मूल मंत्र को भी सार्थक कर रही है।
Trending
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, श्रमिकों को नए श्रम कानूनों, ई-श्रम पंजीकरण और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
यूट्यूब पर गूंजी भगवती चण्डिका की महिमा, तुंगेश्वरी विधाते' आरती विधिवत रूप से लॉन्च, तुंगनाथ होम स्टे' चैनल पर रिलीज हुई आरती
केदारनाथ में वीआईपी दर्शन पर बवाल, तीर्थपुरोहितों का फूटा गुस्सा, बीकेटीसी अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी,
केदारनाथ यात्रा में मित्रता, सेवा और सुरक्षा का उदाहरण बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
चोपता फलासी में महा बन्याथ का दूसरा दिन, आस्था का उमड़ा सैलाब
रुद्रप्रयाग में 10 दिवसीय पर्यटक गाइड प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं को मिला स्वरोजगार का मार्ग
ईमानदारी की मिसाल: केदारनाथ यात्रा में खोया पर्स पुलिस ने लौटाया, श्रद्धालु ने जताया आभार
केदारनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी, रोपवे परियोजना पर भी किया मंथन
केदारनाथ यात्रा में मित्रता, सेवा और सुरक्षा का उदाहरण बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
- by Praveen Singh
- May 01, 2026