Mar 13, 2026

ग्राम्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : रावत, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

post-img

मनरेगा, पीएम आवास योजना और आजीविका मिशन की प्रगति पर चर्चा, लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर,

रुद्रप्रयाग। मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जनपद रुद्रप्रयाग में ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों, अब तक की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप), मनरेगा, उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम), मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने मनरेगा कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, श्रमिकों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का, अगस्त्यमुनि के खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह, जखोली के खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के प्रबंधक भारत बिष्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे