Mar 26, 2026
govt-ads

रुद्रप्रयाग के सभी मण्डलों में महिला मोर्चा के शक्ति पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

post-img

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से जनपद के सभी मण्डलों में शक्ति पूजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यक्रमों में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान महिलाओं को संगठन की मजबूती एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।

 

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी के नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्रों तक शक्ति पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न मण्डलों में मण्डल अध्यक्ष रेखा पुरोहित, शशि रावत, सीमा असवाल, हेमलता नौटियाल, राखी देवी, सुनीता गोस्वामी, भुवनेश्वरी देवी, मंजू धारवण, अनीता चौधरी, सुनीता पंवार, वर्षा पंवार, माहेश्वरी देवी एवं बसंती देवी ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों का सफल संचालन किया।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री अर्चना चमोली एवं सुषमा देवी ने कहा कि शक्ति पूजन का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति का सम्मान करना तथा समाज और संगठन में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना है। कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही।

 

जिला पदाधिकारी दीना नेगी, पुष्पा किमोठी, कल्पना रावत, निर्मला बहुगुणा, ममता नेगी एवं मधु भट्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विभिन्न मण्डलों में पहुंचकर कार्यक्रमों में भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

 

अंत में जिला पदाधिकारियों ने सभी मण्डल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी संगठनात्मक गतिविधियों को इसी प्रकार मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।