Mar 26, 2026
govt-ads

श्रीनगर में पूर्व सैनिको की महारैली, समस्याओं के समाधान का अश्वासन

post-img

रुद्रप्रयाग। पूर्व सैनिक संगठन श्रीनगर एवं गंगानाली के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व सैनिक संगठन अगस्त्यमुनि को आमंत्रित कर एक महारैली का आयोजन किया गया। रैली में उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर जनरल मोहन लाल असवाल मुख्य रूप से शामिल हुए।

 इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रीनगर में ECHS पॉली क्लीनिक खोला जाएगा तथा रुद्रप्रयाग में बोहरा नर्सिंग होम को जल्द ही इम्पैनल किया जाएगा। रैली में पूर्व सैनिक संगठन अगस्त्यमुनि के जिलाध्यक्ष राय सिंह रावत ने अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अध्यक्ष राय सिंह रावत, ब्लॉक प्रतिनिधि अगस्त्यमुनि सूबेदार मेजर शेर सिंह कंडारी, सूबेदार मेजर सुमन दुयूंडी कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, पृथ्वी सिंह रावत सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।