Wednesday, November 29, 2023
  • Login
Rudraprayag Post
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Rudraprayag Post
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

पर्वतीय क्षेत्र की महिलाएं पहाड़ जैसी होती हैं मजबूत : अमरदेई। जखोली ब्लाॅक के चिरबटिया में पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन। चमोली निवासी पंकज ने जीती 21 किमी दौड़।

Rohit Dimri by Rohit Dimri
March 26, 2023
in उत्तराखण्ड, रुद्रप्रयाग
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पर्वतीय क्षेत्र की महिलाएं पहाड़ जैसी होती हैं मजबूत: अमरदेई
जखोली ब्लाॅक के चिरबटिया में पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन
तीन वर्षो से किया जा रहा पहल हिमालय संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
रुद्रप्रयाग। पहल हिमालय संस्था, जिला प्रशासन व हंस फाउंडेशन के सहयोग से चिरबटिया में पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें 21 किमी, 10 किमी, 5 किमी दौड़ के साथ ही महिलाओं की रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कर्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि पहल संस्था की ओर से तीन वर्षो से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं, बुजुर्गो एवं महिलाओं को प्रतिभाग करने का अवसर देते हूुए उचित मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की महिलाएं पहाड़ जैसी मजबूत होती हैं तथा खेती बाड़ी के साथ-साथ हर क्षेत्र में कार्य करते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर कई उच्च मुकाम हासिल कर रही हैं। विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह ने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं में नई ऊर्जा और जोश प्राप्त होता है तथा इस तरह के आयोजन से उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने रस्सी-कस्सी में महिलाओं का उत्साह वर्धन के लिए उप विजेता टीम होल्टा को 5,100 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया। विधायक रुद्रप्रयाग के प्रतिनिधि भूपेंद्र भंडारी ने रस्सा कस्सी में विजेता टीम महाड़ पोखरी को विधायक रुद्रप्रयाग की ओर से पांच हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम को आगामी वर्ष में और भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए प्रशासन की ओर से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी। इसके लिए पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

पहल हिमालय संस्था के निदेशक प्रकाश डसीला ने चिरबटिया पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहयोग मिलने पर जिला प्रशासन एवं हंस फाउंडेशन का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी परमानंद, जिला पर्यटन  विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, जिला क्रीडा अधिकारी महेशी आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन, ग्राम प्रधान लूठियाग दिनेश कैंतुरा, गोविंद सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह कनवासी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी और जन प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन धूम सिंह राणा ने किया।

चमोली निवासी पंकज ने जीती 21 किमी दौड़
रुद्रप्रयाग। पर्वतीय हाफ मैराथन दौड़ कार्यक्रम के तहत 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ में पंकज सिंह निवासी चमोली चाना ने 1 घंटा 17 मिनट में 21 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें इनाम राशि दस हजार का चेक दिया गया। द्वितीय स्थान पर रोहित राणा निवासी चमोली मंडल रहे, जिन्होंने 1 घंटा 19 मिनट में दूरी तय करते हुए आठ हजार का चेक मिला। तृतीय स्थान पर विजय बुटोला नंदा नगर चमोली रहे, जिन्होंने 1 घंटा 21 मिनट में दूरी तय की और उन्हें 6000 की धनराशि प्राप्त हुई। 10 किलोमीटर बालिका वर्ग में वर्षा को प्रथम स्थान, कुमारी मेघा द्वितीय और ईशा तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग की 10 किलोमीटर वर्ग में जीत सिंह प्रथम, अमित नेगी द्वितीय और अंकित नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर बालिका वर्ग में निशा प्रथम, मनीषा द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर बालक वर्ग में रितुल ने प्रथम, भगत कुमार ने द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3 किलोमीटर की महिला वर्ग में भजनी देवी ने प्रथम, सुनीता देवी ने द्वितीय और सुषमा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3 किलोमीटर की पुरुष वर्ग में धरमपाल सिंह प्रथम, लखपत सिंह चौधरी ने द्वितीय और शंकर सिंह गुसाईं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3 किलोमीटर महिला दौड़ में दौड़ पूरी करने पर सभी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। 9 साल की आरोही ने भी 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने पर मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

रस्सा-कस्सी में होल्टा की टीम रही विजेता
रुद्रप्रयाग। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई महिलाओं के बीच रस्सा-कस्सी का आयोजन किया गया, जिसमें सेमी फाइनल चकरेड़ा और होल्टा के बीच खेला गया। इसमें होल्टा विजय रही। दूसरा सेमी फाइनल पीड़ा धनपुर और महाड़ पोखरी के बीच खेला गया, जिसमें महाड़ पोखरी विजय रही। फाइनल मैच महाड़ पोखरी और होल्टा के बीच खेला गया, जिसमें महाड़ पोखरी ने विजय हासिल की। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के बीच भी रस्सा कस्सी का आयोजन किया गया, जिसमे अधिकारियों की टीम विजय रही। इस अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग निवासी शिव लाल मिश्रा होंगे डॉ अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, खरीद फरोख्त करना भाजपा की नीति व नीयत, 41 लाख रुपए श्रमिकों को बांटकर नहीं छुपाई जा सकती केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियां।

छह महीने के यात्रा सीजन में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 70 करोड़ की आय अर्जित।

ShareSendTweet
Previous Post

ऐसा होता है खेल, निरीक्षण के दौरान 6 सिलेंडरों में गैस मिली कम।

Next Post

मातृशक्ति के सम्मान में चिपको आंदोलन की वर्षगांठ केे अवसर पर ‘फ्यूंली कौथिग‘ का आयोजन।
सेवा इंटरनेशनल ने कार्यक्रम का आयोजन कर पांच महिलाओं को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग निवासी शिव लाल मिश्रा होंगे डॉ अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित।

November 29, 2023
उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, खरीद फरोख्त करना भाजपा की नीति व नीयत, 41 लाख रुपए श्रमिकों को बांटकर नहीं छुपाई जा सकती केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियां।

November 29, 2023
उत्तराखण्ड

छह महीने के यात्रा सीजन में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 70 करोड़ की आय अर्जित।

November 27, 2023
Next Post

मातृशक्ति के सम्मान में चिपको आंदोलन की वर्षगांठ केे अवसर पर ‘फ्यूंली कौथिग‘ का आयोजन।
सेवा इंटरनेशनल ने कार्यक्रम का आयोजन कर पांच महिलाओं को किया सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

केदारनाथ पैदल मार्ग के गौरीकुंड में पहाड़ी से गिरा विशालकाय बोल्डर, बोल्डर और मलबे के कारण प्रशासन ने रोकी यात्रा, करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया गया बोल्डर, बारिश के समय केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही करना होता है मुश्किल।

May 17, 2022

गुप्तकाशी-छेनागाड़ मोटरमार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक मौत, घटना के बाद से क्षेत्र में छाया है मातम।

March 6, 2022

केदारनाथ हाईवे के सिल्ली में सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों को तेज चलती यात्री कार ने रौंदा, एक की मौत। विजयनगर बाजार में तेजी गति से चल रही कार ने गर्भवती गाय को किया चोटिल, गाय का पांव फ्रैक्चर, स्थानीय लोगों में आक्रोश।

May 10, 2022

निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने लगाये इंकलाब जिंदाबाद के नारे,
प्रशासन की अव्यवस्थाओं से दो चार हुए ड्यूटी में तैनात कर्मचारी,
जमीन पर सोये रहे निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारी।

February 15, 2022

उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग निवासी शिव लाल मिश्रा होंगे डॉ अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित।

0
बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड हुई शुरू

बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद से कड़ाके की ठंड हुई शुरू

0
12 नवम्बर को छोटी-छोटी गल्लां गाना होगा रिलीज, उत्तराखंड को मिलेगा फेम

12 नवम्बर को छोटी-छोटी गल्लां गाना होगा रिलीज, उत्तराखंड को मिलेगा फेम

0
चमोली : उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मन्त्री यशपाल आर्य पहुँचे भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ

चमोली : उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मन्त्री यशपाल आर्य पहुँचे भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ

0

उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग निवासी शिव लाल मिश्रा होंगे डॉ अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित।

November 29, 2023

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, खरीद फरोख्त करना भाजपा की नीति व नीयत, 41 लाख रुपए श्रमिकों को बांटकर नहीं छुपाई जा सकती केंद्र व राज्य सरकार की नाकामियां।

November 29, 2023

छह महीने के यात्रा सीजन में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 70 करोड़ की आय अर्जित।

November 27, 2023

विधायक चौधरी ने की घायल महिला की मदद, पहुंचाया अस्पताल।

November 25, 2023

Recent News

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • ऋषिकेश
  • कश्मीर
  • केदारनाथ धाम।
  • खेल
  • गढ़वाल
  • चमोली
  • चम्पावत।
  • चारधाम।
  • चीन सीमा लद्दाख
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • बद्रीनाथ।
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • विदेश
  • शिक्षा
  • श्रीनगर
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

रोहित डिमरी
संपादक

पता : Ward No.2, न्यू बस स्टैंड, निकट पीएनबी बैंक, नगर पालिका भवन, रुद्रप्रयाग-246171
दूरभाष : +91-8126832021
ई मेल : editorrudraprayagpost@gmail.com
वेबसाइट: www.rudraprayagpost.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 rudraprayagpost.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!