निरीक्षण के दौरान 6 सिलेंडरों में गैस मिली कम
रुद्रप्रयाग। जनपद में किसी भी उपभोक्ता को गैस कम उपलब्ध न हो तथा घटतोली पर निगरानी रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारियों की अपने-अपने क्षेत्रों में समय समय पर आवश्यक चैकिंग एवं छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक जगदीश सिंह ने मेसर्स अखिलानंद गैस सर्विस तिमली धरियांज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवसायिक सिलेंडरों का वजन किया गया, जिसमे मानक के अनुसार 6 सिलेंडरों में गैस कम पाई गई। जिन्हें जब्त कर सीज किया गया तथा वाहन चालक रामदीन पुत्र ओमकार आगरा, उत्तर प्रदेश निवासी के वाहन को सीज किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0116-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0117-768x1024.jpg)