अपने हुनर को पहचान कर गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें: रावत
मातृशक्ति के सम्मान में चिपको आंदोलन की वर्षगांठ केे अवसर पर ‘फ्यूंली कौथिग‘ का आयोजन
सेवा इंटरनेशनल ने कार्यक्रम का आयोजन कर पांच महिलाओं को किया सम्मानित
अगस्त्यमुनि। महिला सशक्तीकरण, आजीविका संवर्द्धन, महिला अधिकारों एवं लैंगिक समानता के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाली संस्था ”सेवा इन्टरनेशनल ने मातृशक्ति के सम्मान में चिपको आंदोलन की वर्षगांठ केे अवसर पर ‘फ्यूंली कौथिग‘ का आयोजन किया। अगस्त्यमुनि खेल मैदान के बहुउद्देशीय मंच पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृितक कार्यक्रमों से न केवल अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया, बल्कि अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए देर सांय तक दर्शकों को बांधे भी रखा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य कर समाज में अन्य को प्ररेणा देने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0062-1024x575.jpg)
‘फ्यूंली कौथिग‘ में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलायें अपने हुनर को पहचान कर गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। आज महिलायें हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर न केवल प्रतिभाग कर रही हैं बल्कि शिखर तक पहुंचकर अपना लोहा भी मनवा रही हैं। उन्होंने सेवा इन्टरनेशनल उत्तराखण्ड द्वारा महिलाओं को समर्पित कार्यक्रम फ्यूंली कौथिग की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों में महिलाओं की भूमिका को निखार कर उन्हें स्वावलम्बी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सेवा इन्टरनेशनल की राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी दिव्या दीक्षित ने बताया कि संस्था कई वर्षों से महिलाओं के उत्थान एवं उनके अधिकारों के लिए सजग प्रहरी का कार्य कर रही है। संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओ की आर्थिकी सुधारने में योगदान कर रही है। सेवा के परिषेजना प्रभारी मनवर रावत ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0058-1024x575.jpg)
विशिष्ट अतिथि नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने कहा कि महिलायंे हमारे समाज की रीढ़ हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राबाइका की प्रधानाचार्या रागनी नेगी ने की तथा संचालन अर्चना नौटियाल एवं साक्षी नौटियाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा शर्मिला बगवाड़ी को स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, अहिंसा रौतेला को खेल में उत्कृष्ठता, रेखा देवी को पहाड़ी व्यंजनों कोप्रोत्साहित करने, दुर्गा देवी को स्वास्थ्य के क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने तथा सुमन जमलोकी को समाज सेवा के क्षेत्र में काय करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीहू तथा इतिका ने स्वागत मंगल गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डिंपल एवं ग्रुप द्वारा गणेश वन्दना, सिनघाटा, सेम, बष्टी, अदूली, दाणकोट, सविमं चन्द्रापुरी, डालसिंगी, बुटोल गांव, डडोली, किशोरी समूह बष्टी, गंगानगर चन्द्रापुरी आदि गांवों से आई स्वयं सहायतासमूह की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकमों की प्रस्तुतियां दी। वहीं युवा कवियित्री वेदिका सेमवाल ने अपनी कविता से कार्यक्रम में सुर्खियां बटोरी। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सेवा संस्था से सामुदायिक विकास अधिकारी संतोषी बुटोला, देवेन्द्र पडियार, सरिता देवी, शशि राणा, अंकितारावत, प्रियंका, दीपा, नीता, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष हरिहर रावत, वीपा बमोला, रामेश्वर सेमवाल, माधुरी नेगी, रेखा चौधरी, विनीता रौतेला सहित बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद रही।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0056-1024x575.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0065-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0067-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0066-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0064-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0068-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0063-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0056-1-1024x575.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0062-1-1024x575.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230326-WA0058-1-1024x575.jpg)