रुद्रप्रयाग: चारधाम देवास्थानम बोर्ड को प्रदेश सरकार द्वारा भंग करने पर केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों ने गुप्तकाशी में विजय जुलूस निकाला। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना भी की। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2021/12/image_editor_output_image2112016480-1639482151738.jpg)
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की घोषणा के बाद विधान सभा में देवास्थानम बोर्ड निरस्त होेने के बाद मंगलवार को तीर्थ पुरोहितों केदारघाटी के गुप्तकाशी में विजय रैली निकाली। तीर्थ पुरोहितों ने सबसे पहले रुद्रपुर स्थित भैरव मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पंहुचे। जहां रैली निकालकर मुख्य बाजार होते हुए खांखरा बैंड गए। रैली में तीर्थ पुरोहितों ने एक दूसरे को रंग लगाकर जमकर आतिशबाजी भी की। उसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने दुर्गा मंदिर फेगू में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर ऊखीमठ पंहुचे। ऊखीमठ बाजार में रैली सम्पन्न हुई। तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से देवास्थानम बोर्ड को लेकर चारों धामों के तीर्थ पुरोहित एकजुट थे। जिसको लेकर तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन चलाया। इस बोर्ड के लागू होने से हक हकूकधारियों से उनके हक छीने जा रहे थे। आखिरकार सरकार ने इस देवास्थानम बोर्ड को भंग करने को मजबूर होना पड़ा। इस अवसर पर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेर नाथ पोस्ती, राजकुमार तिवारी, संतोष त्रिवेदी, राजेन्द्र तिवारी, आनंद सेमवाल, अनिल बगवाड़ी, पुरुषोत्तम तिवारी, तेज प्रकाश समेत कई तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2021/12/image_editor_output_image2111092959-1639482174616.jpg)