एकल प्रतियोगिता में वर्षा ने पाया पहला स्थान
नेहरू युवा केन्द्र ने किया सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन
रुद्रप्रयाग। नेहरू युवा केंद्र एवं नमामि गंगे के तत्वाधान में नदी उत्सव कार्यक्रम के तहत गुलाबराय मैदान में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 75 प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्षा शाह, द्वितीय अनुष्का वर्मा एवं तृतीय स्थान पर कविशा अरोड़ा रही। वहीं समूह प्रतियोगिता में साक्षी गुप्र ने प्रथम, दीन दयाल उपाध्याय की अंजली एवं साक्षी ने द्वितीय, रचना एवं भावना की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद टेलिंग स्टोरी में प्रथम कृष्णा, द्वितीय मुकेश डिमरी, तृतीय स्थान पर यशवी रही। जबकि क्विज प्रतियोगिता में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के युवा प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने सभी उपस्थित युवाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों को गंगा शपथ दिलाई। इस मौके पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के स्टेट हेड उमेद सिंह, प्रधानाचार्य पॉलिटेकनिक चोपता तपन अरोरा, एनएसएस प्रभारी शशि प्रसाद पुरोहित, दिव्या नौटियाल, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के स्किल ट्रेनर आनंन्द सिंह एवं नेहरू युवा केन्द्र से कविता जुगरान, अभिलाषा पंवार, राष्ट्रीय स्वंयसेवक राजेन्द्र, सुमित, विजयपाल, निशा, प्रीति, मंयक एवं सन्तोष मौजूद रहे।
