शौचालयों से फैल रही दुर्गंध, पालिका को मुंह चिढ़ा रहे कूड़ादान
गौ रक्षा विभाग ने की शौचालयों में नियमित सफाई की मांग,
कूड़ादानों में लाॅक सिस्टम नहीं होने से यहां-वहां फैल रहा कचरा,
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका रुद्रप्रयाग के तहत बने शौचालयों में दुर्गंध फैलने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) ने पालिका से शौचालयों की नियमित साफ सफाई करने की मांग की है। ताकि लोगों को दुर्गंध से निजात मिल सके। साथ ही गौ रक्षा विभाग ने कूड़ादानों में लाॅक सिस्टम लगाने की भी मांग की, जिससे निराश्रित गाय और नंदी कूड़ादानों में डाले गये प्लास्टिक कचरा ना खा सकें।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0058-300x256.jpg)
विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी एवं कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवाण ने उप जिलाधिकारी एवं प्रशासक नगर पालिका को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका रुद्रप्रयाग के शौचालयों में साफ-सफाई की नियमित नहीं की जा रही है। मुख्य बाजार के मोनी पान भंडार के पास बने शौचालय में हर समय दुर्गंध फैली रहती है, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों को मुंह में रूमाल रखकर चलना पड़ता है। इसके साथ ही शौचालय के ठीक ऊपर एक होटल भी है। यहां पर साधु-संतों का आना-जाना लगा रहता है, जबकि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ी रहती है। इसके अलावा आस-पास में अन्य दुकानें होने से भी शौचालय के कारण दिक्कतें होती हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0037-1024x576.jpg)
शौचालय का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। इसके साथ ही नगर के अन्य स्थानों पर बनाए गए शौचालयों में भी सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं है। केदारनाथ तिराहे पर बनाये गये शौचालय में भी गंदगी फैली रहती है, जबकि शौचालय के ठीक बगल में संतोषी माता का मंदिर भी है। स्थानीय जब मंदिर में पहुंचते हैं तो उन्हें भी दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, जबकि शौचालय के पास दो ढाबा भी हैं, जहां पर लोग खाना खाने आते हैं। गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि शौचालयों में फैली गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने शौचालयों में सुबह और सांय के समय बेतहर तरीके से सफाई व्यवस्था करने की मांग की है। ताकि लोगों को दुर्गंध से निजात मिल सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0034-1024x461.jpg)
इसके साथ ही गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी ने कूड़ादानों में लाॅक सिस्टम लगाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से नगर पालिका से कूड़ादानों में लाॅक सिस्टम लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन पालिका स्तर से इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। कूड़ादानों में लाॅक नहीं लगने से सड़कों में घूम रही गाय और नंदी कूड़ादानों में जाकर प्लास्टिक कचरे को खा रहे हैं, जबकि यहां-वहां कचरे को फैला भी रहे हैं जिससे गंदगी फैल रही है और लोगों को मुंह में रूमाल रखकर निकालना पड़ता है। कहहा कि गाय और नंदी के प्लास्टिक कचरे को खाने से उनके मुंह का स्वाद बदल गया है। जिससे गाय और नंदी के शरीर में भी परिवर्तन देखने को मिल रह हैं। उन्होंने एसडीएम/प्रशासक नगर पालिका से जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। वहीं प्रशासक एवं एसडीएम आशीष चन्द्र घिल्डियाल ने पालिका क्षेत्र में फैली समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिए हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0026-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0027-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0030-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0028-576x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0033-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0032-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0031-300x253.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0034-1-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0036-1024x820.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0037-1-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0038-1024x576.jpg)