मिश्रा को मिला अम्बेडकर फेलोशिप नेशनल अवार्ड
सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने पर मिला सम्मान
रुद्रप्रयाग। सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने पर रुद्रप्रयाग जिले के शिवलाल मिश्रा को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में अम्बेडकर फेलोशिप नेशनल अवार्ड 2023 से नवाजा गया है। उन्हें सम्मानित करने पर जिले के विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के साथ ही बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त की है। कार्यक्रम में देश के ही नहीं, अपितु नेपाल, थाईलैंड, इंग्लैंड सहित अन्य देशों के प्रतिष्ठित व्यक्ति पहुंचे हुए थे।
बता दें कि भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से दिल्ली बुराड़ी बाईपास स्थित पंचशील आश्रम में दो दिवसीय राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया, जबकि कार्यक्रम में नेपाल, थाईलैंड, इंग्लैंड सहित अन्य देशों के लोगों ने भी भाग लिया। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के जखोली निवासी शिव लाल मिश्रा को सामाजिक गतिविधियों में बेहतरीन कार्य करने पर अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ एसपी सुमनाक्षर ने अम्बेडकर फेलोशिप नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया।
रुद्रप्रयाग जिले से शिव लाल मिश्रा को सम्मानित करने पर अकादमी के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार टम्टा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ एसपी सुमनाक्षर का धन्यवाद किया। टम्टा ने कहा कि शिव लाल मिश्रा जहां अपनी सरकारी सेवाओं में पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। वहीं सामाजिक कार्यों मे भी इनका उल्लेखनीय योगदान रहता है। मिश्रा को नेशनल आवार्ड से सम्मानित किये जाने से विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों सहित कर्मचारी संगठनों में खुशी की लहर है। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, जिपंअ अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य वाचस्पति सेमवाल, धूम सिंह राणा, देवेन्द्र भंडारी, भूपेन्द्र भंडारी, नागेन्द्र पंवार, अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष जय पाल सिंह, मण्डलीय अध्यक्ष गढ़वाल एसएल आर्य, निरंकारी प्रमुख डाॅ एल शाह, विजय भारती, वियज बैरवाण, महिपाल कोहली, राकेश बैरवाण, बलदेव टम्टा, डाॅ राधेलाल उत्तरांचली, लोनिवि मिनिस्ट्रिीयल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, जिला सचिव परिपूर्णानंद अंथवाल, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रणजीत गुंसाई, प्रधान शीला, डाॅ दिनेश कुमार, कपिल चन्द्र मिश्रा, सुधीर अनुराग, रमेश अनुराग, मनोज मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, सोबेन्द्र शाह, प्रेम प्रकाश विश्व कर्मा सहित कई लोगों ने मिश्रा को अवार्ड मिलने पर खुशी व्यक्त की है।