प्रतिस्पर्धा युग में सकारात्मक रहकर लक्ष्य को प्राप्त करें: प्रो नेगी
शिखर अरविन्द शिक्षण समिति ने किया कार्यशाला का आयोजन
रुद्रप्रयाग। शिखर अरविन्द शिक्षण समिति ने अटल उत्कृष्ट राइंका रुद्रप्रयाग में प्रकास्ट देहरादून की ओर से वित्तपोषित विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के क्षेत्र में गणितीय, भौतिकीय एवं रसायन विज्ञान की भूमिका तथा भविष्य में आजीविका के लिए मार्गदर्शन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0019-1024x460.jpg)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो डीएस नेगी ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान एक गणित की बारीकियों के विषय और कैरियर निर्माण के लिए मार्ग-दर्शन किया। कहा कि प्रतिस्पर्धा युग में अपने आप को सकारात्मक रखते हुए लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। दून विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आसाराम गैरोला ने गणित के वैदिक इतिहास से लेकर आधुनिक उपलब्धि के विषय तथा भविष्य में विज्ञान प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गैरसैंण में कार्यरत गणित के सहायक प्रोफेसर पुष्पेन्द्र सेमवाल ने विज्ञान एवं गणित सीखने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास कैसे हो सकता है, इस पर जोर दिया। पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ केएन बलोदी ने विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी का पर्यावरण के साथ अंतर्संबंध पर प्रकाश डाला और मानव के लिए इसकी महत्ता को समझाया। अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज नैनीसैण के रसायन विज्ञान प्रवक्ता कमलेश्वर सेमवाल ने रसायन विज्ञान एवं शरीर विज्ञान के अंतर्संबंध के साथ-साथ रसायन विज्ञान में करियर संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन समिद्धि के दिनेश कंडारी ने किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0020-1024x460.jpg)
कार्यक्रम में संस्था के सचिव विनोद कप्रवान, पुष्या नेगी, प्रधानाचार्य राजवीर सिंह भदौरिया, मनीषा रमोला, अभिषेक सहित अन्य छात्र छात्रायें एवं अध्यापको ने प्रतिभाग किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0020-1-1024x460.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0019-1-1024x460.jpg)