अच्छा कार्य करने पर पुलिस कर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक ने किया ऊखीमठ थाने का वार्षिक निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने थाना ऊखीमठ का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड्स एवं रजिस्टरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों व उसके बैकअप को लेकर सीसीटीवी का रख-रखाव किए जाने के निर्देश दिए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00717409967892182001286-1024x580.jpg)
गुरूवार को एसपी ने थाना परिसर, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, भोजनालय एवं थाने की बैरकों का निरीक्षण किया गया। थाने को आवंटित सरकारी सम्पत्ति का निरीक्षण कर पुलिस लाइन जीपी लिस्ट के अनुरूप प्राप्ति तिथि का अंकन किये जाने के निर्देश दिए। खराब हो चुकी सामग्री की सूची तैयार कर पुलिस लाइन भिजवाए जाने व इनके स्थान पर नई सामग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए। थाने को उपस्थित कार्मिकों से शस्त्रों की हैण्डलिंग कराई गई। शस्त्रों की अच्छी हैंडलिंग करने पर उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र शाह, मुख्य आरक्षी मुकेश नेगी, महिला आरक्षी ललिता को नगद पारितोषिक दिया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00688920608173857185132-1024x467.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00669010325873917877952-1024x467.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00644986936080986645114-1024x580.jpg)
आपदा प्रबन्धन उपकरणों की जानकारी का उपयोग हर कार्मिकों को होने के निर्देश दिए। थाना कार्यालय सहित थाने में नियुक्ति के दौरान अच्छा कार्य करने पर उपनिरीक्षक पूजा रावत, मुख्य आरक्षी प्रकाश, आरक्षी पंकज आर्य, महिला आरक्षी ललिता व महिला आरक्षी लीना को नगद पारितोषिक दिया गया। निरीक्षण के उपरान्त थाने के सभी कार्मिकों का सम्मेलन में कार्मिक की समस्याएं पूछी गई, लेकिन कोई भी समस्या नहीं रखी गई। थाने पर उपस्थित सभी विवेचकों के स्तर पर लम्बित विवेचनाओं की विवेचकवार समीक्षा कर लम्बित विवेचनाओं का समय से गुणदोष के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी हर्षवर्द्धनी सुमन, थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान, वाचक पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार मंमगाई, चौकी प्रभारी चोपता सतीश चन्द्र शाह, उपनिरीक्षक पूजा रावत, उपनिरीक्षक यातायात कमल कुमार, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह सहित थाने का स्टाफ उपस्थित था।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00676079546899062603884-1024x467.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00654516498565483613604-1024x467.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00631815508639895650767-1024x580.jpg)