गांव चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य बताएं: चमोली
भाजपा मंडल सतेराखाल चोपता में गांव चलो अभियान कार्यक्रम,
आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर किया प्रेरित,
रुद्रप्रयाग। भाजपा मंडल सतेराखाल चोपता में गांव चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जनता से साझा करते हुए उन्हें आगामी लोक सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान भी किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00964548664927276847281-1024x765.jpg)
भाजपा मंडल चोपता में आयोजित कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली ने गांव चलो अभियान के मुख्य उद्देश्य सभी को अवगत कराते हुए कहा कि सभी लोग अपना गांव छोड़कर शहरों को रुख कर रहे हैं। बाहर न जाकर अपने गांव की मिट्टी की खुशबू को समझना है, ताकि गांव के साथ क्षेत्र का विकास हो सके। अभियान के तहत बूथों के अध्यक्षों, सदस्यों के साथ मिलकर सभी गांवो में सर्वव्यापी व्यवहारिक प्रवास करना है। इस दौरान सरकार के विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उनके सामने रखनी है। साथ जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवगत कराकर उनका निराकरण भी करना है। सभी लोगों को लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए शत प्रतिशत मतदान के लिए भी जागरूक करना है। जिला मंत्री भाजपा गंभीर सिंह बिष्ट कहा प्रदेश सरकार का यूसीसी विधेयक पास होना एक बड़ी उपलब्धि है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00898275057705010298990-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00911153905828475909733-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00937990069171557364951-1024x577.jpg)
सम्मान नागरिक संहिता सभी वर्गों को ध्यान में रखतकर बनाया गया है। जो सभी वर्गो के हितों में कार्य करेगा। चोपता मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट ने अग्रिम कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के सामने रखी। कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि गांवों में जाकर लोगों को मतदान अवश्यक करने के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान कर सके। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विक्रम पेलडा, अर्जुन नेगी, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जीत सिंह मेवाल, रामेश्वर सेमवाल, प्रधान अमित प्रदाली, मानेंद्र कुमार, भागचंद लाल, अमित कुंजवाल, राकेश रावत, मिनाक्षी बर्तवाल, देवेंद्र भट्ट, जीतपाल सिंह, योगम्बर सिंह रावत, भूपेंद्र बर्तवाल, जीतेंद्र रावत, त्रिलोक सिंह रावत, मगन नेगी, प्रेम नेगी, मुरलीधर टम्टा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa0086966933524339105883-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00925977315705159776871-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa0088500947594768615763-1024x577.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00872545448105496184653-1024x577.jpg)