भाजपा वरिष्ठ नेता बगवाड़ी के निधन से शोक की लहर
अगस्त्यमुनि। अगस्त्यमुनि व्यापार मण्डल के संरक्षक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश बगवाड़ी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। 58 वर्षीय बगवाड़ी पिछले दो माह से बीमार चल रहे थे तथा दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार सात फरवरी को उपचार के दौरान ही उन्होंने अन्तिम सांस ली। बुधवार को ही उनका अन्तिम संसकार हरिद्वार में किया गया। केदारसभा एवं तीर्थ पुरोहित समाज के अग्रणीय सदस्यों में रहे श्री बगवाड़ी अगस्त्यमुनि में कई वर्षों से व्यापार कर रहे थे। उनका बगवाड़ी बर्तन भण्डार के नाम से प्रतिष्ठान है। उनके निधन पर व्यापारियों ने शोक व्यक्त करते हुए अपने प्रतिष्ठान बन्द रखे। अगस्त्यमुनि से भी कई व्यापारी उन्हें अन्तिम विदाई देने हरिद्वार गये।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00625397191344697805309-1019x1024.jpg)
उनके निधन पर केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, मनोज रावत, पूर्व दर्जाधारी अशोक खत्री, दिनेश बगवाड़ी, बीना बिष्ट, शकुन्तला जगवाण, निवर्तमान नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, भाजपा पूर्व अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बीना राणा, अनिल कोठियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महामंत्री त्रिभुवन नेगी, वरिष्ठ व्यापारी पुष्कर कण्डारी, व्यापर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शत्रुघ्न नेगी, मोहम्मद उस्मान, प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, सरपंच हर्षवर्धन बेंजवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बगवाड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चन्द्रा, दिगम्बर गुसाईं, प्रमोद गुसाईं, हरिहर रावत आदि ने शोक व्यक्त करते हुए संवेदना जताई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240208-wa00623520103187333309340-1019x1024.jpg)