बालीबाल फाइनल में एसडीआरएफ ने कोतवाली रुद्रप्रयाग को दी शिकस्त
पुलिस परिवार के खिलाड़ियों के मध्य पारस्परिक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ,
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में जनपद पुलिस परिवार के खिलाड़ियों के मध्य पारस्परिक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ हो गया है। बालीबाल के फाइनल मुकाबले में एसडीआरएफ की टीम ने कोतवाली रुद्रप्रयाग की टीम को 2-1 से शिकस्त देकर जीत हासिल की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa01055497243017040382711-300x225.jpg)
क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं शुभारंभ करते हुए पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने नियुक्त सभी पुलिस कार्मिकों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के दृष्टिगत वालीबाल, बैडमिंटन व क्रिक्रेट का शुभारंभ करते हुए खेल भावना का परिचय देकर अपने खेल को खेले जाने के निर्देश दिए। वालीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच एसडीआरएफ और अगस्त्यमुनि के बीच खेला गया। जिसमें एसडीआरएफ की टीम अगस्त्यमुनि को 2-0 से हराकर विजयी रही। दूसरे मैच में कोतवाली रुद्रप्रयाग की टीम ने पुलिस लाइन की टीम को 2-1 से हराया। वहीं फाइनल मुकाबले में एसडीआरएफ की टीम ने कोतवाली रुद्रप्रयाग की टीम को 2-1 से शिकस्त देकर जीत हासिल की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa01023426314367692419651-1024x462.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa01035906259913709344245-1024x462.jpg)
पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग के आपसी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के मुकाबलों के साथ ही 30 दिसम्बर को होने वाले पुलिस व मीडिया के बीच मैत्री क्रिक्रेट मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित सभी थाना, चौकी शाखा प्रभारी व पुलिस के खिलाड़ी व सभी खेलप्रेमी उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa01067352403534301723941-1024x564.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa01004249561334203682200-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00961805163961739324677-300x252.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00995267878384175861320-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00982035687297567768246-1024x462.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa00975192965420662841434-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa01012530987857877880056-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa01047843425488517253652-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa01025008476496056016578-1024x462.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa01057488304805014864687-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231229-wa01034453594980103895761-1024x462.jpg)