आरसेटी ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से जनपद के दूरस्थ गावों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगारपरक एवं बैंकिग सहित स्वरोजगारपरक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के साथ ही संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
संस्थान के निदेशक किशन सिंह रावत व संकाय वीरेन्द्र बत्र्वाल ने ऊखीमठ ब्लाॅक के गांव जगपूड़ा व ठांड परकंडी धरसाल ग्रामीण महिला समूहों की महिलाओं को स्थानीय स्वरोजगार की जानकारी दी गयी। साथ ही स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्द्धन के जरिये आजीविका बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गयी तथा मशरूम उत्पादन एवं मंडुआ, चैलाई, कंडाली, दुग्ध उत्पादन, सब्जी उत्पादन, जड़ी-बूटी मधुमक्खी पालन एवं स्थानीय उत्पादों से शुद्ध जैविक उत्पाद प्रोडक्ट तैयार करने के लिए जानकारी दी गयी। वहीं इससे पूर्व संस्थान की ओर से परकंडी, पठाली, बुरावा, खलियाण, ज्वाहरनगर अगस्त्यमुनि, खलियाण बांगर, आदि गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाये गये। इस अवसर समूह संघचालक आशा देवी, अमिता देवी प्रदीप रावत सहित समूह की बीरा देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, सीमा देवी बीना देवी, रजना देवी सहित भारी संख्या में महिलायें उपस्थित रहीं।