सुरसाल गांव में लगा जनता दरबार, 27 शिकायतें दर्ज
रुद्रप्रयाग। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत सुरसाल में जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने भ्रमण किया। साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन करते हुए उनके साथ विस्तार से चर्चा की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0188-1024x768.jpg)
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि ग्राम भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्राम वासियों ने कुल 27 शिकायतें दर्ज की। इसके साथ ही ग्राम भ्रमण कार्यक्रम में उनके द्वारा ग्राम पंचायत जलई सुरसाल में हो रहे विभिन्न कार्यों ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य, सीसी मार्ग बनाया जाना आदि का भी भौतिक सत्यापन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रावत, उद्यान विभाग, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन, कृषि विभाग व आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0190-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0189-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0188-1-1024x768.jpg)