पुलिस ने लौटाया महिला का खोया फोन
रुद्रप्रयाग। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला का खोया हुआ मोबाइल फोन सकुशल लौटाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। वहीं महिला ने भी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240312-wa00168656446588211029551-203x300.jpg)
मंगलवार को 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला किशन देवी निवासी ग्राम लोली, जिला रुद्रप्रयाग ने अपने मोबाइल फोन खोने की सूचना कोतवाली रुद्रप्रयाग में दर्ज कराई। इस सूचना पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश ने काफी ढूंढखोज कर मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर बुजुर्ग महिला के सुपुर्द किया गया। रुद्रप्रयाग पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से मोबाइल फोन को वापस सकुशल पाकर बुजुर्ग महिला अति प्रसन्न हुई। वहीं रुद्रप्रयाग पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240312-wa00165222235188407878975-203x300.jpg)