महिलाएं होती हैं दो परिवारों को जोड़ने का माध्यम: रावत
मांगल गीत, झुमेला की प्रस्तुति से महिलाओं ने बटोरी वाहवाही
महिला साहित्यिक सांस्कृतिक कला मंच ने मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह’
रूद्रप्रयाग। महिला साहित्यिक सांस्कृतिक कला मंच तिलवाड़ा की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। घरेलू महिलाओं के साथ-साथ कामकाजी महिलाओं ने अपनी सुविधानुसार अवकाश के दिन सामूहिक रूप से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को अपने ही अंदाज में मनाया। इस दौरान प्रीति, पूनम, चन्द्रेश्वरी, सुषमा, वर्षा, सोनी, सम्पत्ति के साथ ही दुर्गा कीर्तन मंडली सौड़ ने कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतियां दी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240312-wa00404342844948202352487-1024x768.jpg)
कार्यक्रम में केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए अपने संबोधन में ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों को बेहद जरूरत बताते हुए कहा कि तिलवाड़ा की मातृशक्ति की यह पहल विगत वर्षों से बहुत सराहनीय व अनुकर्णीय है। कहा कि हम घरों में बालक-बालिका के पालन पोषण में कोई भेदभाव न करें। परिवार को जोड़ने का प्रयास करें। कहा कि महिलाएं दो परिवारों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं, यह सीख हमें भावी पीढ़ी को भी सहजता से देनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तिलवाड़ा नगर पंचायत की निवृत्तमान अध्यक्ष संजू जगवाण ने कहा कि सामूहिक रूप से मनाये जाने वाले ऐसे कुछ विशेष दिवस समाज को बहुत कुछ सिखा जाते हैं। डॉ कृष्णा राणा ने कहा कि हर नारी का जीवन संघर्षों से भरा होता है। इन संघर्षों से प्राप्त अनुभव व आत्मविश्वास ही नारी को ऊंचा उठाता है। डॉ गीता नौटियाल ने बहू बेटी में भेदभाव न करने की बात की शिक्षा देने वाली स्वरचित कविता सुना कर खूब वाहवाही बटोरी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240312-wa00428832589116520158979-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240312-wa00433055771366144557824-1024x768.jpg)
एडवोकेट यशोदा खत्री ने महिला अधिकारों व संबंधित कानूनों की जानकारी दी और कला मंच की अध्यक्ष विमला राणा ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं काफी आगे बढ़ चुकी हैं। ऐसे वक्त में सफल महिलाओं का परम दायित्व है कि वे अपने से पीछे की महिलाओं विशेषकर नवयुवतियों व बालिकाओं का मार्गदर्शन करें। कार्यक्रम में संगीता किमोठी ने स्वनिर्मित पेंटिंग मुख्य अतिथि को भेंट की। ललिता रौतेला ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों सहित महिला बहिनों को हमारा कारवां पत्रिका भेंट की। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण कीर्तन मण्डली, राधेश्याम कीर्तन मण्डली, महादेव कीर्तन मण्डली की बहिनों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन विमला राणा ने किया। इस मौके पर देवेश्वरी नेगी, मंगसीरी देवी, सावित्री देवी, रेखा कण्डारी, उमा, अनीता, वर्षा, रश्मि, शशि, कौशल्या, लक्ष्मी, पुष्पा, पूनम, अनीता, सत्येश्वरी, गुड्डी, शकुन्तला, संगीता, शान्ती, चन्द्रेश्वरी, सोन सहित अन्य शामिल थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240312-wa00406529799817087378670-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240312-wa00448414903684485368546-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240312-wa00424582534800444890344-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240312-wa00433852338605906972592-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240312-wa0041468181188285555249-1024x768.jpg)