अधिकारियों ने किया संगम तट पर योगाभ्यास
रुद्रप्रयाग। सांस्कृतिक सप्ताह के तहत प्रदेश भर में संचालित कार्यक्रमों के तहत जनपद स्तर पर भी लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। रविवार को जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की उपस्थिति में अलकनंदा एवं मंदाकिनी संगम तट पर योगाभ्यास किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240121-wa00941820079605106575529-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240121-wa00953977701739758296726-1024x461.jpg)
उत्तरायणी पर्व के पावन अवसर पर शुरू हुए सांस्कृतिक सप्ताह के तहत जनपद भर के मंदिरों में जारी है सफाई अभियान एवं भजन कार्यक्रम। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की उपस्थिति में जनपद स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह संगम तट पर योगाभ्यास किया। सांस्कृतिक सप्ताह के तहत जनपद के प्रमुख मंदिरों में भजन-कीर्तन एवं सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। संगम तट पर योगाभ्यास के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विमल सिंह गुसांई, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, तहसीलदार रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी, वैयक्तिक अधिकारी ओम प्रकाश बिष्ट, सभासद सुरेंद्र सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, विनोद बगवाड़ी सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240121-wa00923792508506894748620-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240121-wa00936349745508978593143-1024x461.jpg)