मेघा कंपनी के वाहन चालकों को किया जागरूक
यातायात नियमों के प्रति जागरुकता को लेकर पुलिस ने चलाया
अभियान,
रुद्रप्रयाग। सड़क सुरक्षा माह के तहत जनपद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने पर अभिभावकों पर कार्यवाही किए जाने की जानकारी दी। वाहन चलाते समय नशे का प्रयोग न करें।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240121-wa01244537895254330591548-1024x461.jpg)
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिवस यातायात निरीक्षक श्याम लाल ने मेघा कम्पनी सुमेरपुर में वाहन चालकों व कामगारों को तथा थाना प्रभारी गुप्तकाशी निरीक्षक अजय कुमार जाटव के नेतृत्व में गुप्तकाशी में वाहन चालकों एवं आम-जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। बताया कि दुपहिया वाहनों में तीन सवारी न बैठाने, सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, वाहनों को पार्किग स्थलों पर ही पार्क करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने के बारे में जानकारी दी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240121-wa01231757969955370004377-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240121-wa01228768433412139645477-1024x768.jpg)
सड़क दुर्घटनाएं होने पर तत्काल घायलों की मदद करने के आगे आने की अपील की। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की सुरक्षा के लिए प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी, उत्तराखण्ड पुलिस एप में प्रचलित ट्रैफिक आइज के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने, मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी व डीएल निरस्तीकरण सम्बन्धी जानकारी भी दी। कहा कि नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर अभिभावकों के विरुद्ध मोटर अधिनियम के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही किए जाने जानकारी दी। बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस का जागरुकता अभियान लगातार जारी है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240121-wa01211818109365211799245-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240121-wa01228257656156877158641-1024x768.jpg)