अगस्त्यमुनि के सबसे पुराने वरिष्ठ व्यापारी लेखराज खत्री के निधन पर आज व्यापार मंडल द्वारा प्रतिष्ठान बंद कर शोक संवेदना प्रकट की गई।
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी लेखराज खत्री का लंबी बीमारी के बाद पैतृक निवास पर निधन हो गया। 80 वर्षीय लेखराज खत्री मंदाकिनी घाटी की सुप्रसिद्ध अगस्त्य रामलीला कमेटी के सक्रिय सदस्य थे साथ ही इन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन और घाटी के विभिन्न सामाजिक मुद्दों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। इन्होंने मंदाकिनी घाटी में अस्सी के दशक में भारत रूस मैत्री संबधों की प्रमुख हिन्दी पत्रिका ‘ सोवियत रूस ‘ के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया । इस पत्रिका के जरिए उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र खासकर मंदाकिनी घाटी में रूस भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों से आमजन रूबरू करवाया था। उनके आत्मीय व्यवहार और बेबाकपन का हर कोई मुरीद था। अपने पीछे वो धर्मपत्नी, तीन बेटियाँ और एक बेटे समेत भरे-पूरे परिवार को छोड़कर गए। मंगलवार को मंदाकिनी के तट पर उनके पुत्र अमित खत्री द्वारा मुखाग्नि दी गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230808-WA0149-627x1024.jpg)
वरिष्ठ व्यापारी के निधन पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महासचिव त्रिभुवन नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी के मोहन रौतैला, अध्यक्ष बाईपास संघर्ष समिति शत्रुघ्न सिंह नेगी के साथ बड़ी संख्या व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व उपाध्यक्ष बीकटीसी अशोक खत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश चंद्र बेंजवाल, श्रीनंद जमलोकी, रामचंद्र गोस्वामी, पूर्व प्रमुख विनोद चंद्र, पूर्व प्रधान नाकोट कुंवर लाल आर्य, बलवीर लाल, नागरिक मंच अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष हरीश गुंसाई, सचिव गजेंद्र रौतेला, केदारनाथ दास सेवा मण्डल के चन्द्र सिंह नेगी, राॅबिन चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह बुडेरा, राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, डाॅ कैलाश भट्ट,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन नेगी समेत बड़ी संख्या गणमान्य नागरिकों शोक संवेदना प्रकट की है।