आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रशिक्षण होगा लाभकारी: नेगी
तिलणी में एक माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम संपंन
रुद्रप्रयाग। जनपद की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में तिलणी में एक माह का सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230808-WA0103-1024x770.jpg)
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख मंदाकिनी विकासखंड सुभाष नेगी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रशिक्षण लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं भी पुरूषों से कम नहीं हैं। वे भी हर क्षेत्र में कार्य कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण ले चुकी महिलाएं अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षित करें। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधिका ने जानकारी देते हुए बताया कि दस जुलाई से सिलाई प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसका समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रदान कर प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर लक्ष्मी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन खंडूडी सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं मौजूद थी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230808-WA0107-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230808-WA0105-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230808-WA0106-1024x770.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230808-WA0104-1024x770.jpg)