मां ने दिया भक्तों को खुशहाली का आशीष
15 से मां नारी चंडिका का उत्तर दिवारा यात्रा
रुद्रप्रयाग। मां नारी चंडिका की दिवारा यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण कर अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रही है। इस दौरान श्रद्धालु पुष्प वर्षा के साथ मां का स्वागत कर रहे है। सोमवार को दिवारा यात्रा कमेड़ा गांव मंे रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन दिवारा यात्रा बेला खुरड़ के लिए प्रस्थान करेंगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240106-wa00311283559432405523816-484x1024.jpg)
मां चंडिका की दिवारा यात्रा में इन दिनों बड़ी संख्या में भक्त मां से खुशहाली का आशीष ले रहे हैं। दो जनवरी से मां नारी चंडिका ग्राम चोपड़ा, कुरझण, चापड़, गंधारी, चमस्वाड़ा, गडमिल आदि गांवों का भ्रमण करने के सोमवार को कमेड़ा में पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद नौ जनवरी को बेला खुरड, दस को सन गांव में रात्रि प्रवास करेगी। इसके बाद मां चंडिका नारी जाएगी, जहां चार दिन का देवी पूजन कार्यक्रम होगा। 15 जनवरी से मां का दूसरा दिवारा उत्तर दिवारा मयकोटी गांव से शुरू होगा। मां की दिवारा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजर्ग नौजवान एवं बच्चे आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं जबकि मां सभी भक्तों की कुशलक्षेम पूछते हुए खुशहाली का आशीष दे रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240106-wa0033585648217017272055-1024x484.jpg)
इस मौके पर पंडित संजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, पुजारी हरीश चंद्र मलवाल, नोजुला मंदिर समिति अध्यक्ष दिक्षराज रावत, सतेंद्र सिंह बर्त्वाल, जयकृत सिंह बिष्ट, राजमोहन सजवाण, गजे सिंह, बलराम सिंह, गोविन्द सिंह नेगी, मस्तान सिंह, महिपाल सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, गजेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240106-wa00324352328760222011594-1024x484.jpg)