नगर के घर-घर में बांटे जा रहे हैं अक्षत्र
अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करने के लिये जनता बेताब
रुद्रप्रयाग। भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य एवं नगर मंडल कोषाध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल ने कहा कि इन दिनों नगर के घर-घर में राम नगरी अयोध्या से आये अक्षत्रों को बांटा जा रहा है। आम जनता में राम मंदिर निर्माण और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साह बना हुआ है। इसके साथ ही भारी संख्या में यहां से लोग अयौध्या जाकर श्रीराम के दर्शन करने को बेताब हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/image_editor_output_image-727881617-17046325465551970156078224215719-298x300.jpg)
यहां जारी विज्ञप्ति में भाजपा रुद्रप्रयाग नगर मंडल कोषाध्यक्ष और जिला कार्यसमिति के सदस्य चन्द्रमोहन सेमवाल ने कहा कि वर्षों बाद आम जनता की मुराद पूरी होने वाली है। अयौध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर जनता का उत्साह देखते ही बन रहा है। 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में आयोजित हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा आम जनता बेताब है। भारी संख्या में यहां से भी लोग श्रीराम के दर्शनों को जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों नगर के प्रत्येक घर में अयोध्या से आये अक्षत्रों को वितरित किया जा रहा है। अक्षत्र वितरण कार्यक्रम में भी आम जनता भारी संख्या में शामिल हो रही है। श्री राम के प्रति लोगों की भक्ति देखते ही बन रही है। श्री सेमवाल ने कहा कि जनपद में जगह-जगह आयोजित हुई अक्षत्र कलश यात्रा में भी जनता की भारी भीड़ उमड़ी थी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/image_editor_output_image-969037822-17046325687621192564147644188768-767x1024.jpg)