गोवंश संरक्षण को लेकर विश्व अखाड़ा परिषद ने डीएम से मांगा सहयोग
वाल पेंटिंग में गाय और नंदी के संरक्षण को लेकर चित्रों के सामने स्लोगन लिखे जाने की मांग,
डीएम की पहल से खूबसूरत बन रहा रुद्रप्रयाग शहर
रुद्रप्रयाग। विश्व अखाड़ा परिषद के गौ रक्षा विभाग ने रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में राजमार्ग किनारे चल रहे वाल पेटिंग के कार्यों में गाय और नंदी के संरक्षण को लेकर चित्र प्रदर्शित कर जागरूकता स्लोगन लिखे जाने की मांग को लेकर डीएम डाॅ सौरभ गहरवार को ज्ञापन भेजा है। गौ रक्षा विभाग के इस कार्य की डीएम ने भी सराहना की और कहा कि गाय और नंदी के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन गौ रक्षा विभाग का हरसंभव सहयोग करेगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231212-WA0081-771x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231212-WA0036-1024x576.jpg)
बता दें कि जिले में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों का कार्यभार उप जिलाधिकारियों के पास आने के बाद विकास कार्यों में भी तेजी देखने को मिल रही है। जिस नगर पालिका रुद्रप्रयाग में आज तक कभी शहरी इलाकों में वाल पंेटिंग का कार्य नहीं हुआ, वहां इन दिनों तेजी के साथ वाल पेंटिंग का कार्य करके शहर को खूबसूरत बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल की चारों ओर सराहना भी हो रही है। सभी लोग जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार के इस कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं। इसके साथ ही शहरी इलाकों में अन्य कार्य भी करवाये जा रहे हैं, जिसका लाभ शहर वासियों को मिलेगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231212-WA0046-770x1024.jpg)
वहीं रुद्रप्रयाग शहर में राजमार्ग किनारे चल रहे वाल पेंटिंग के कार्य की विश्व अखाड़ा परिषद के गौ रक्षा विभाग ने सराहना की है। गौ रक्षा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष थानापति मणि महेश गिरी महाराज, जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी एवं कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवाण ने कहा कि रुद्रप्रयाग शहर के विभिन्न जगहों पर वाल पेंटिंग का कार्य चल रहा है। इस कार्य के बाद रुद्रप्रयाग शहर खूबसूरत नजर आयेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका रुद्रप्रयाग क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर निराश्रित गाय और नंदी घूम रहे हैं। इनके संरक्षण को लेकर विश्व अखाड़ा परिषद का गौ रक्षा विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। रात के समय इनके लिए चारे की व्यवस्था के साथ ही दिन में इनका ट्रीटमेंट का कार्य पशुपालन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी देखने को मिल रही है और लगातार ग्रामीण इलाकों से लोग गाय और नंदी को शहरी इलाकों में छोड़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोगों में जागरूकता को लेकर शहरी बाजारों में वाल पेंटिंग के जरिये गाय और नंदी के चित्र बनाकर जागरूकता स्लोगन लिखे जांए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231212-WA0048-770x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231212-WA0047-770x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231212-WA0038-1024x461.jpg)
गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि राजमार्ग किनारे इन दिनों वाल पेंटिंग का कार्य चल रहा है। विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) की मांग है कि इन वाल पेंटिंग के कार्यों में गाय और नंदी के संरक्षण को लेकर भी चित्र प्रदर्शित किये जाएं, जिससे नगर क्षेत्र के साथ ही देश-विदेश से आने वाले यात्रियों में भी गाय और नंदी के संरक्षण को लेकर जागरूकता आ सके। जिले में ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में विश्व विख्यात केदारनाथ धाम है, जहां हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वाल पेंटिंग में गाय और नंदी के संरक्षण को लेकर उनके चित्रों के सामने लिखे गये स्लोगन से लोगों में गाय और नंदी के प्रति सेवाभाव जागृत होगी। ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष थानापति मणि महेश गिरी, जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी, कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवाण, सचिव देवेन्द्र बिष्ट के हस्ताक्षर शामिल हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231212-WA0080-771x1024.jpg)
बेलनी पुल में भी डामरीकरण कार्य शुरू
रुद्रप्रयाग। नगर क्षेत्र की दीवारों पर जहां वाल पेंटिंग के जरिये शहर की सुंदरता को निखारने का कार्य किया जा रहा है, वहीं जर्जर अवस्था में पड़े बेलनी पुल पर डामरीकरण का भी कार्य जोरों पर चल रहा है। लम्बे समय से क्षेत्र की जनता शहर के बेलनी पुल के मरम्मतीकरण एवं डामरीकरण की मांग कर रही थी। अब जाकर जनता की मांग पूरी होती नजर आ रही है। डीएम डाॅ सौरभ गहरवार ने कहा कि रुद्रप्रयाग शहर को वाल पेंटिंग के माध्यम से सुंदर बनाने की पहल की जा रही है। इसके साथ ही जहां पर सुरक्षा दीवारों का निर्माण किया जा रहा है, वहां पर भी वाल पेंटिंग बनाकर सुरक्षा दीवारों को खूबसूरत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाल पेंटिंग का कार्य पूरा होने के बाद रुद्रप्रयाग शहर अलग ही नजर आयेगा, साथ ही बेलनी पुल पर भी गुणवत्ता के साथ डामरीकरण का कार्य जल्द पूरा हो जायेगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231212-WA0053-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231212-WA0052-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231212-WA0051-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/20231210_193619.heic)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231210-WA0071-1024x576.jpg)