कौरवों ने किया छल से अभिमन्यु का वध, दर्शकों की भर आई आंखे
मक्कूमठ में आयोजित पांडव नृत्य के 22वें दिन चक्रव्यूह लीला का मंचन,
ऊखीमठ। पंच केदारों में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में 13 वर्षों बाद आयोजित पांडव नृत्य में 22वें दिन भव्य चक्रव्यूह लीला का मंचन किया गया। चक्रव्यूह लीला मंचन में कौरवों द्वारा वीर अभिमन्यु का छल से वध करने का दृश्य बहुत ही मार्मिक रहा। पांडव नृत्य में प्रतिदिन सैकड़ों भक्त शामिल होकर पांडवों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। आगामी 18 दिसम्बर को दुर्योधन वध व पांडवों के अस्त्र-शस्त्र विसर्जित के साथ पांडव नृत्य का समापन होगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231215-WA0071-1024x769.jpg)
भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में विगत 24 नवम्बर से पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पांडव नृत्य में पांडवों के अस्त्र-शस्त्र पांडव चैक लाना, गंगा स्नान, नगर भ्रमण सहित अनेक पौराणिक परम्पराओं तथा द्रौपदी स्वयंवर, मोरुदार, द्रोपदी चीर हरण सहित अनेक लीलाओं का मंचन किया गया। प्रधान विजयपाल नेगी ने बताया कि 13 वर्षों बाद आयोजित पांडव नृत्य व लीला में तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीण एवं प्रवासी शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। पाण्डव नृत्य कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र भट्ट ने बताया कि 18 दिसम्बर को गैंडा कौथिग, दुर्योधन वध व पांडवों के अस्त्र शस्त्र विसर्जन के साथ पांडव नृत्य व लीला का समापन किया जाएगा। पांडवलीला कमेटी अध्यक्ष योगेंद्र भंडारी ने बताया कि निर्देशक भगवती प्रसाद मैठाणी के पांडव लीला में महाभारत के विभिन्न पर्वो का मंचन किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231215-WA0069-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231215-WA0068-1024x769.jpg)
चक्रव्यूह लीला मंचन में जयद्रथ की भूमिका हरीश नेगी, द्रोणाचार्य सतीश मैठाणी, कर्ण विकास नेगी, कृपाचार्य आशीष मैठाणी, अश्वस्थामा जयदीप नेगी, भुसर्वा पंकज नेगी, लक्ष्मण पंकज सिंह, शकुनि अजय आनन्द नेगी, दुशासन विनोद मैठाणी, दुर्योधन नागेंद्र भट्ट, अभिमन्यु की भूमिका में महेश चौहान ने निभाई। इस मौके पर आचार्य लम्बोदर प्रसाद मैठाणी, मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रधान शांता रावत, त्रिलोक रावत, मनोरमा देवी, प्रमिला देवी, महावीर नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयवीर नेगी, विनोद सेमवाल, सुनीता सेमवाल, बुद्धिबल्लभ सेमवाल, सोहन बिष्ट, मनोज मैठाणी, आनन्द सिंह नेगी, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, बलवीर नेगी, गजेन्द्र चौधरी, माहेश्वर प्रसाद मैठाणी, सुरेन्द्र प्रसाद मैठाणी, एसआई देवेन्द्र रावत, दिलवर सिंह नेगी, शिव लाल, प्रदीप नेगी, रघुवीर भंडारी, जीतपाल भंडारी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष विकास नेगी, दीपक बमोला, श्रीचंद रावत सहित पांडव नृत्य एवं लीला कमेटी पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि व सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231215-WA0070-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231215-WA0068-1-1024x769.jpg)