चंडी भट्ट को दायित्व मिलने से जिले में खुशी की लहर
सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष का मिला दायित्व,
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जताया आभार,
रुद्रप्रयाग। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला चमोली के सह प्रभारी चंडी प्रसाद भट्ट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) का दायित्व सौंपा है। उन्हें दायित्व मिलने पर जनपदवासियों के साथ ही भाजपा संगठन ने खुशी व्यक्त की है। भट्ट को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231215-WA0032-1024x1008.jpg)
बता दें कि लंबी प्रतीक्षा के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेताओं को दायित्व मिलने की मुराद पूरी कर दी है। रुद्रप्रयाग जिले से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट को सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) का दायित्व सौंपा गया है। जिले की राजनीति में साफ सुथरी छवि रखने वाले चंडी भट्ट लंबे समय से जनता के बीच कार्य कर रहे हैं। बाबा केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ से ताल्लुक रखने वाले चंडी प्रसाद जनमुद्दों की गहरी समझ रखते हैं और लगातार जनता के बीच सक्रिय भी हैं। उन्हें दायित्व मिलने पर जनपद वासियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दायित्व मिलने के बाद चंडी प्रसाद ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास को लेकर कार्य किया जायेगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभ सीमंात क्षेत्रों तक पहुंचाया जायेगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्र के लोगों तक भी विकास की किरण पहुंच सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/FB_IMG_1702645088320-1024x871.jpg)
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिपंअ अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, दिनेश सेमवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पौड़ी प्रभारी विजय कप्रवाण, अशोक खत्री, निवर्तमान अध्यक्ष नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अरूणा बेंजवाल, रमेश बेंजवाल, बद्री-केदार मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, भाजपा ऊखीमठ मंडल महामंत्री दलबीर सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य घिमतोली अर्जुन सिंह नेगी, भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री चन्द्रमोहन सेमवाल, ओम प्रकाश बहुगुणा, अनिल पुरोहित, अजय सेमवाल, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, गंभीर बिष्ट, सुरेन्द्र रावत उर्फ सूरी, विकास डिमरी, अमित प्रदाली, घनश्याम पुरोहित, विकास नौटियाल, विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष थानापति मणि महेश गिरी, जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी, कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवाण, सचिव देवेन्द्र बिष्ट सहित सैकड़ों लोगों ने चंडी भट्ट को दायित्व दिये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/FB_IMG_1702609023809-300x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/FB_IMG_1702609021032-300x290.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/FB_IMG_1702645088320-1-1024x871.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/FB_IMG_1702645069109-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/FB_IMG_1702645062799-173x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/FB_IMG_1702645048057-300x274.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/FB_IMG_1702645035883-240x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/FB_IMG_1702644984611-892x1024.jpg)