आज के समय में जंगलों का संरक्षण जरूरी: भंडारी
राप्रावि कोट तल्ला में अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन
रुद्रप्रयाग। वनों को आग से बचाने के लिए रानीगढ़ क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला में अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बषों व अभिभावकों से पर्यावरण की रक्षा के लिए वनों को आग से बचाने की अपील की गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240201-wa00774104165439361152933-768x1024.jpg)
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह भंडारी ने ग्रामीणों, अभिभावकों व स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में जंगलों का संरक्षण किया जाना जरूरी हो गया है। मौसम का सीधा असर हिमालय पर पड़ा है। समय पर बारिश नहीं हो रही है तो हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि जंगलों में लगने वाली आग पर समय पर काबू पाया जा सके। यदि जंगल नहीं रहेंगे तो मानव जीवन कठिन हो जाएगा। जंगल जलने से पारिस्थितिकी तंत्र तो बिगड़ता ही है। साथ ही मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। कहा कि वनों में आग लगने से जल संकट, ग्लोबल वार्मिग जैसी भीषण समस्याएं जन्म लेती हैं। उन्होंने सभी से वनों को आग से बचाने की अपील की। वन विभाग के अनुभाग अधिकारी संतोष बड़वाल व उप वन क्षेत्राधिकारी हीरा सिंह ने कहा कि वनों को बचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। यदि वन बचेंगे तभी हम भी स्वस्थ व सुरक्षित रहेेंगे। इस मौके पर शिक्षक सुखदीप सिंह चौहान, पूनम, मनीष सिंह, शिखा नेगी समेत अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240201-wa00753054783081324244799-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240201-wa00761495419583156607188-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240201-wa0074644500293666824126-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240201-wa00738795631925612800156-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240201-wa00776888293992618476935-768x1024.jpg)