भाजपा ने मंडल बूथों में मनाया समरसता दिवस
रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर सभी मंडलों के प्रत्येक बूथों पर समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी एवं बूथों के अंतर्गत पढ़ने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ अर्पित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा अंबेडकर के संघर्षो पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बाबासाहेब के चित्र पर दीपक प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। विधायक भरत चैधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडलों में स्थित बूथों में उपस्थित होकर समरसता दिवस मनाया। कार्यक्रम में जनपद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडलों के बूथों पर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
फोटो: डाॅ अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता
