अयोध्या के लिए कल रवाना होगी हिमालय लाड़ली
चारधामों का गंगा जल के साथ सवा क्विंटल लड्डू भी लेकर जा रही साथ,
रुद्रप्रयाग। हिमालय लाड़ली दीदी एवं कथा ब्यास साध्वी विचित्र रचना को अयोध्या से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है। निमंत्रण मिलने पर साध्वी ने बाबा केदारनाथ, भगवान बद्रीनाथ सहित भगवती आदि शक्ति का धन्यवाद अदा किया है। कल साध्वी विचित्र रचना देवभूमि के चारधामों से गंगा जल के साथ ही सवा क्विंटल लड्डू का प्रसाद, 108 भगवा ध्वज और केदारनाथ बाबा का स्मृति चिन्ह लेकर अयोध्या नगरी के लिए श्रीराम के जयकारों के साथ प्रस्थान करेंगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/image_editor_output_image433162952-17055012377646866815442505314669-752x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240116-wa00775448650718555786539-861x1024.jpg)
अखण्ड भारत शक्ति पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं हिमालय लाड़ली दीदी से प्रसिद्ध साध्वी विचित्र रचना को 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है। उन्हें निमंत्रण मिलने से साधु-संत समाज में खुशी माहौल बना हुआ है। श्रीराम के जयकारों के साथ उनकी टीम अयोध्या नगरी के लिए कल दोपहर एक बजे प्रस्थान करेगी। विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी ने बताया कि पांच सौ से अधिक वर्षों बाद श्रीराम अयोध्या मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। उनके प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/image_editor_output_image1949838827-1705501248672506180072273980455-745x1024.jpg)
बताया कि हिमालय लाड़ली दीदी साध्वी विचित्र रचना को अयोध्या से निमंत्रण मिला है। ऐसे में वे देवभूमि के चारधामों से गंगा जल के साथ ही सवा क्विंटल लड्डू का प्रसाद, 108 भगवा ध्वज और केदारनाथ बाबा का स्मृति चिन्ह लेकर अयोध्या जा रही हैं। बताया कि श्रीराम के अयोध्या लौटने पर साध्वी विचित्र रचना का भी वनवास खत्म होने जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2010 में भविष्य बद्री जोशीमठ में संकल्प लिया था कि वे साधु होने के बाद भी सन्यासी के वस्त्र तब तक नहीं पहनेंगी, जब तक अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर प्रभु का मंदिर नहीं बनता और उस पर भगवा ध्वज नहीं लहराता। साध्वी विचित्र रचना का यह संकल्प श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूरा होने जा रहा है। साध्वी विचित्र रचना अपने भक्तों के साथ श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240117-wa00665561838711776394492-212x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/image_editor_output_image-965873364-17055012856361831472676393440317-300x261.jpg)