शोभा यात्रा में भक्तों ने लगाए जय श्री राम के नारे
गुलाबराय में आयोजित रामलीला का श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन,
रुद्रप्रयाग। श्री गणेश रामलीला समिति गुलाबराय की ओर से गुलाबराय मैदान में आयोजित रामलीला का प्रभु श्रीराम चन्द्र के राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। इस दौरान संगम से गुलाबराय मैदान तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240117-wa0071494553669792787232-1024x472.jpg)
बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान शोभा यात्रा के साथ संगम स्थल से गुलाबराय मैदान तक पहुंचे। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद गुलाबराय मैदान में राज्याभिषेक की लीला शुरू हुई। पहले भरत का श्रीराम से मिलना और फिर प्रभु राम द्वारा हनुमान को उनके समर्पण और सेवा भाव के लिए माला भेंट करने का दृश्य दिखाया गया। हनुमान द्वारा आजीवन प्रभु श्रीराम की सेवा का आग्रह किया गया, जिसे राम ने स्वीकार किया। इस क्षण को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। इसके बाद राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान द्वारा दर्शकों को प्रसाद वितरित किया गया। लीला के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। रामलीला के सफल संचालन के लिए समिति के संयोजक लक्ष्मण कप्रवान ने सम्पूर्ण जनता, समिति के सदस्यों का आभार जताया। लीला में बीते 14 दिनों तक समिति के सदस्य मुकेश सिलोड़ी द्वारा सुंदर संचालन किया गया। इस मौके पर समिति के संयोजक लक्ष्मण कप्रवान, आचार्य दीपक नौटियाल, मुकेश सिलोड़ी, विपलु नौटियाल, ओमप्रकाश पोखरियाल, आशीष नौटियाल, बृजमोहन बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, गोपी पोखरियाल, प्रदीप चौधरी, दीपांशु भट्ट, तोताराम, विमल नौटियाल, महेश डियून्डी, सुरेंद्र बिष्ट, अजय नौटियाल, तरुण पंवार, पार्वती गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240117-wa00677265630338783706570-1024x472.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240117-wa00716072496661427237511-1024x472.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240117-wa00709189674267239568796-1024x472.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240117-wa00683807036281918126661-1024x472.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240117-wa00698746406430483058314-1024x472.jpg)