पापा की परियों को सीटी बजाता देख लोग हुए हैरान, रुद्रप्रयाग शहर में इन दिनों लगी है स्वयंसेवी छात्राओं की ड्यूटी,
सड़कों में सीटी बजाकर पढ़ा रही यातायात नियमों का पाठ,
रुद्रप्रयाग। सोशल मीडिया पर आपने पापा की परियों को अजब-गजब कारनामे करते हुए देखा होगा, लेकिन रुद्रप्रयाग शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पापा की परियों के कारनामे लोगों को प्रभावित करने के साथ ही जागरूक भी कर रहे हैं। लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है और सीटी बजाकर जाम भी खुलवाते हुए इन्हें देखा जा सकता है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240116-wa00335854402584419180401-1024x768.jpg)
इन दिनों रुद्रप्रयाग शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने में पापा की परियां अहम भूमिका निभा रही हैं। जहां सोशल मीडिया पर पापा की परियों के अजब-गजब कारनामे लोगों को हंसाने पर मजबूर कर देते हैं, वहीं रुद्रप्रयाग शहर में पापा की परियां यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। नेहरू युवा केंद्र के सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर में जगह-जगह विभिन्न स्कूलों की स्वयंसेवी छात्राएं सीटी बजाती हुई दिख रही हैं। ट्रैफिक पुलिस का जिम्मा संभाले ये छात्राएं जहां सीटी बजाकर जाम को खुलवा रही हैं, वहीं दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील भी कर रही हैं। इन छात्राओं का कहना है कि रुद्रप्रयाग शहर चारधाम यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके साथ ही पर्यटन का भी केन्द्र है। ऐसे में सालभर यहां श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में जहां बाबा केदारनाथ, तुंगनाथ, मदमहेश्वर के कपाट खुलने के बाद जाम की समस्या से शहर को जूझना पड़ता है, वहीं शीतकाल में बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थ्ल ओंकारेश्वर मंदिर सहित तुंगनाथ, चोपता में लोगों के आने से शीतकालीन तीर्थाटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलने के साथ ही ट्रैफिक समस्या भी बनी रहती है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240115-wa00616868803461904426434-1024x768.jpg)
पुलिस के सहयोग से ट्रैफिक व्यवस्था संभाली जा रही है। यातायात पुलिस के उप निरीक्षक कमल कुमार की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद स्वयंसेवकों को शहर के केदारनाथ तिराहा, बेलनी पुल, मेन मार्केट, डाट पुल, चोपता टैक्सी स्टैंड में यातायात को संभालने में सहायता करने और सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों का संचालन करने के लिए तैनात किया गया। ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही छात्रा संगीता, शीतल, निकिता, रिया बुटोला, अनुष्का, खुशी, अंकिता, काजल, बबीता, आयुष, विनीता, सानिया, श्वेता, प्रिया बिष्ट, साक्षी, ईशा, रिया ने बताया कि उन्हें यह कार्य करके काफी खुशी महसूस हो रही है। दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की जा रही है, जबकि चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनने, वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग ना करने के साथ ही अन्य जानकारियां दी जा रही हैं। छात्राओं ने कहा कि लोगों को जागरूक करने पर वे अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं। लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता आ रही है। कार्यक्रम सहायक कविता जुगराण ने बताया कि नेहरू युवा केन्द की ओर से चलाये जा रहे अभियान का हिस्सा बनकर स्वयंसेवी समाज को जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240116-wa00582556763816854761013-1024x768.jpg)
पुलिस ने स्कूलों में जाकर छात्रों को किया जागरूक
रुद्रप्रयाग। सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के प्रति छात्रों को जागरुक किया। साथ यातायात से संबंधित विभिन्न जानकारियां देकर उनका पालन करने की अपील भी की गई। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन में पुलिस विभाग सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात निरीक्षक श्याम लाल के नेतृत्व में आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्या मन्दिर बेलनी, अटल उत्कृष्ट राइंका रुद्रप्रयाग की छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए यातायात के नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन संचालन न करने तथा ओवरस्पीडिंग न करने आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस दौरान यातायात नियमों, संकेतों, चिन्हों आदि के पम्पलेट व पोस्टर आदि भी आम-जनमानस को वितरित किए। सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य आम जन को यातायात के नियमों के सम्बन्ध मे जागरुक करते हुए जीवन रक्षा करना है। सड़क सुरक्षा के संबंध में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का जागरुकता अभियान लगातार जारी है। ताकि लोगों को यातायात नियमों की जानकारी हो सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240116-wa00578681962518308981161-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240116-wa00545613611909261513524-300x241.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240116-wa00538078542387655202691-300x228.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240116-wa00551698073933444954560-1024x461.jpg)