देवी प्रसाद को मिली मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की कमान
45 मतों से जीत की दर्ज, एसोसिएशन का 11वां जनपदीय अधिवेशन संपंन,
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के 11वें जनपदीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपंन हुआ, जिसमें देवी प्रसाद गोस्वामी को जिलाध्यक्ष चुने जाने के साथ ही कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/image_editor_output_image-613807645-17032614839647209974335451858922-300x225.jpg)
जखोली विकासखण्ड के सुमाड़ी भरदार स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी व विशिष्ट अतिथि एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुसांई ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक एवं जनपदीय अध्यक्ष देहरादून प्रदीप घिल्ड़ियाल व चुनाव पर्यवेक्षक जसपाल सिंह की देख-रेख में अधिवेशन में नई कार्यकारिणी के लिए विभिन्न पदों पर चुनाव संपादित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया, जिसमें देवी प्रसाद गोस्वामी को 86 वोट पड़े, जबकि महादेव मैठाणी को 41 व कुलदीप सिंह भंडारी को पांच मत पड़े। जिसमें देवी प्रसाद गोस्वामी को 45 वोटों से विजेयी घोषित किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00102943135271690382000-1024x768.jpg)
इसके अलावा महेंद्र सिंह चौहान को जिला सचिव, चंद्रकला रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कैलाश चमोला जनपद उपाध्यक्ष, सुमन डिमरी जिला उपाध्यक्ष (महिला), भरत सिंह नेगी जिला कोषाध्यक्ष, देवचंद शाह संयुक्त मंत्री, सुरेंद्र शेखर संगठन मंत्री, नवीन कुमार कुमोला संस्कृति मंत्री, अंजुल जुगरान प्रचार मंत्री व संदीप सिंह को निर्विरोध ऑडिटर चुना गया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री साबर सिंह रौथाण, मंडलीय अध्यक्ष आशुतोष सेमवाल, मंडलीय महामंत्री सीताराम पोखरियाल, शंकर कैंथेला, राशिसं के जिलाध्यक्ष शिव सिंह पंवार, प्राशिसं जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण समेत भारी संख्या में अन्य संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00091880700395776023152-300x225.jpg)