लोकतंत्र का गला घोंट रही सतारूढ़ सरकार: माकपा
सांसदों के खिलाफ असंवैधानिक कार्रवाई करने पर माकपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना,
ऊखीमठ। भारत की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा सांसदों के खिलाफ असंवैधानिक कार्रवाई करने पर माकपा कार्यकर्ताओं ने ऊखीमठ तहसील में धरना दिया। धरने का नेतृत्व करते हुए पार्टी के जिला मंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि 13 दिसम्बर 2023 को संसद पर खुले आम दूसरी बार आतंकी हमला हुआ है और संसद में हुए हमले के खिलाफ जब विपक्षी सांसदों ने देश के गृहमंत्री से सवाल पूछा तो विपक्षी सांसदों के सवाल का जवाब देने के बजाए सत्तारूढ़ भाजपा सरकार द्वारा विपक्षी सांसदों पर असंवैधानिक कार्यवाही की गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00744234898566607849202-1024x472.jpg)
दोनों सदनों के 143 सांसदों को निष्कासित किया गया है। संसद पर हमले के दस दिन पूरे होने वाले हैं, बावजूद इसके देश के गृह मंत्री सदन में उक्त हमले के बारे में जवाब देने को तैयार नहीं हैं जिससे साफ जाहिर होता है कि सत्तारूढ भाजपा सरकार घोर तानाशाही के अहंकार में डूबी है। देश के सबसे बड़ी पंचायत संसद में कोई जवाब न देकर संसद का अपमान कर रहे हैं। आजाद भारत में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब इतनी बड़ी संख्या में देश के सांसदों को निष्कासित किया गया है, जो कि लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। इसलिए देश के सभी विपक्षी दलों ने निर्णय लिया है कि वह जनता के बीच जाकर इस तानाशाही निर्णय को लेकर आंदोलन करेंगे। इस तानाशाही के खिलाफ पूरे देश भर के भीतर अभियान चलाया जाएगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa0081927749789760155967-1024x472.jpg)
धरने का नेतृत्व पार्टी के जिला मंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी ने किया, जबकि धरने में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनन्द सिंह रावत एवं सुरेन्द्र सिंह पुष्पवाण ने भी भाग लिया। इस मौके पर अषाड़ सिंह धिरवाण, बलवन्त लाल, बसन्त लाल, वाणीविलास, अधिवक्ता आलोक तिवारी, सुरेशा सिंह, सुरेन्द्र सिंह पुष्पवाण आदि मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00786341893978562828682-1024x472.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00751339626268161532486-1024x472.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00763265710746727096714-1024x472.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00797170636995476155942-1024x472.jpg)