![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00613645879929864001571-1024x461.jpg)
एंटी नारकोटिक्स फोर्स की टीम ने किया छात्रों को जागरूक
छात्रों से की नशे से दूर रहने की अपील, यातायात नियमों की दी जानकारी,
गुरू राम राय पब्लिक स्कूल तिलणी में चलाया अभियान,
रुद्रप्रयाग। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गुरू राम राय पब्लिक स्कूल तिलणी में नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति छात्रों को जागरूक किया तथा छात्रों से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। ताकि भावी पीढ़ी पर इसका असर न पड़ सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00596058397549151362777-1024x461.jpg)
जिला मुख्यालय स्थित गुरू राम राय पब्लिक स्कूल तिलणी में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स निरीक्षक मनोज नेगी ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इसकी लत ऐसी है कि इससे परिवार के परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इसके लिए स्वयं को ऐसे माहौल से दूर रखा जाना आवश्यक है। इसके लिए शिक्षकों व बच्चों के अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है। बताया कि साइबर अपराध के प्रति सजग रहे। बताया कि अक्सर हम लोग मोबाइल फोन के उपयोग के समय भी लापरवाही बरतते हैं, गूगल या अन्य सर्च इंजन में हेल्पलाइन नम्बर ढूंढने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार के अपराध से बचने के लिए सतर्कता और जागरुकता का होना अत्यन्त आवश्यक है। विशेषकर लॉटरी लगने, पैसा डबल होने, कम दामों में कीमती सामान मिलने जैसे लुभावने ऑफरों से बचने की जानकारी दी। अपने एटीएम कार्ड की जानकारी, पीछे लिखे तीन अंकीय कोड या एटीएम का गुप्त कोड किसी को नहीं बताना है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00587010505549116612442-1024x768.jpg)
उत्तराखण्ड पुलिस एप के विभिन्न फीचरों व गौरा शक्ति मॉड्यूल की जानकारी दी। साथ ही बताया कि वह अपने घर परिवार और समाज में रहने वाले लोगों को भी अपने स्तर से जागरुक कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करने के लिए बताया गया। साथ ही वाहनों को निर्धारित गतिसीमा में चलाने, नाबालिग बच्चे वाहन का संचालन न करने, नशे में वाहन का संचालन न करने की अपील की गई। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930, आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर डायल 112 को अपनी नोट बुक में लिखने व जरूरत पड़ने पर उपयोग करने के लिए बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश नेगी, शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00605595236924841070929-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00572888221260356133139-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa00616227049173415619145-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231222-wa006293591931973611675-1024x461.jpg)