प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया रक्तदान
भाजपा कार्यालय में पीएम की लंबी उम्र के लिए किया हवन पूजन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा ने भव्य रूप से मनाया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230917-WA0098-1024x478.jpg)
रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए हवन पूजन कराते हुए भव्य रुप से जन्मदिवस मनाया। इसके पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने बीस यूनिट रक्तदान किया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय व शंकराचार्य अस्पताल कोटेश्वर में मरीजों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230917-WA0099-1024x478.jpg)
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सविता भंडारी, जिपंसध्महामंत्री शीला रावत, जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, सुरेंद्र जोशी, गंभीर सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश बहुगुणा, सुनील नौटियाल, सुरेंद्र बिष्ट, पार्वती गोस्वामी, विकास डिमरी, अमित प्रदाली, अनीता भट्ट, धर्मेंद्र कंडवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230917-WA0096-1024x478.jpg)