पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हनुमंत व जूनियर में अनुष्का रही अव्वल
राइंका अगस्त्यमुनि में आयोजित बाल विज्ञान महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता हुई आयोजित
अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में विभिन्न प्रतिगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज अगस्त्यमुनि में आयोजित विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी व अति विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद सेमवाल ने किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230917-WA0136-1024x768.jpg)
कार्यक्रम के जिला समन्वयक व राइंका मणिपुर के प्रधानाचार्य महावीर सिंह रावत ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में विज्ञान के प्रचार व प्रसार को लेकर बाल विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें प्रदेश के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपद के बच्चे प्रतिभाग करते हैं। कार्यक्रम में सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं के तहत सीनियर वर्ग के पोस्टर प्रतियोगिता में हनुमंत सिंह प्रथम, राधे चैधरी द्वितीय व मेघा तीसरे, कविता पाठन हिंदी/स्थानीय भाषा में मोहित प्रथम, अंशुल द्वितीय व हिमांशी तीसरा, कविता पाठ (अग्रेजी भाषा) में राखी राणा प्रथम, योगेश द्वितीय व शिक्षा नौटियाल तीसरे स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में अंकुश राणा, कोमल राणा व रोहित ने बाजी मारी। नाटक में राइंका तिमली के प्रतिभागी बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के पोस्टर प्रतियोगिता में अनुष्का चैहान प्रथम, शिका व साक्षी ने तीसरा, कविता पाठ में नितिन प्रथम, तरूण कंडारी व अनंत त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। कविता पाठ (अंग्रेजी भाषा) में अराध्या भट्ट प्रथम, प्रियांशी द्वितीय व सारिका बुटोला तीसरे स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ख्याती सेमवाल प्रथम, प्रखर द्वितीय व हर्षिता गैरोला तीसरे, नाटक में जउमावि थाती बड़मा के बच्चों ने बाजी मारी। इस मौके पर ओपी सेमवाल, जिला अकादमिक समन्वयक लक्ष्मी रावत, संतोषी बिष्ट, अश्विनी गौड़, हर्षवर्धन शुक्ला, शैलेश वशिष्ट, चंद्रदीप बिष्ट, वीरेंद्र जेठुडी, शैलेश मलासी समेत अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230917-WA0135-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230917-WA0134-1024x814.jpg)