बसंती देवी ने डीएम से की प्रधानमंत्री आवास की मांग
कच्चे मकान में रह रही जयकंडी की बसंती देवी,
जनता मिलन कार्यक्रम में 27 शिकायतों में 11 का निस्तारण,
रुद्रप्रयाग। दूरस्थ क्षेत्र की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 27 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कांडा लक्ष्मण सिंह ने गांव के अंतर्गत नौली नामम तोक में क्षतिग्रस्त पेयजल की मरम्मत करने की मांग की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240304-wa01203733786139573066630-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240304-wa01221302027740187887410-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240304-wa01196705918073966585541-1024x682.jpg)
थलासू गांव के मदन लाल ने बताया कि उनका मकान क्षतिग्रस्त है, जिसके लिए उन्होंने मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। कोलू निवासी बलवीर सिंह राणा ने गौशाला व शौचालय दिलाए जाने की मांग की। जयकंडी की बसंती देवी ने कहा कि उनका आवास पूर्णतः कच्चा है, जिसमें बरसात के दिनों में पानी अंदर घुस जाता है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाए जाने की मांग की। मक्कूमठ निवासी रेवाधर प्रसाद ने जल जीवन मिशन योजना के तहत गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज की। जवाड़ी निवासी नरेश कप्रवाण ने माई की मंडी-जवाड़ी तक मोटर मार्ग से उनके खेतों को भारी नुकसान होने से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की। धरियांज गांव के सुफल सिंह ने लोनिवि द्वारा सड़क निर्माण से प्रभावितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण करें।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240304-wa01196081463480111989224-1024x682.jpg)
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका समयबद्धता के साथ निस्तारण करें एवं जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है उन पर भी तत्परता से निरीक्षण की कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल का भी प्रस्तुतिकरण भी किया गया, जिसमें तहसील दिवसों एवं जनता मिलन एवं अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण तथा की गई कार्यवाही के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240304-wa01222358152024078816377-1024x682.jpg)
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, परियोजना निदेशक डीआरडीए विमल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240304-wa0122597137300890211016-1024x682.jpg)