मशीन पार्ट ले जाने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। वेतन भुगतान के बावजूद मशीन का पार्ट ले जाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर रुद्रप्रयाग लाई है, यहां उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
घटनाक्रम के अनुसार गत नवम्बर में एचकेएस कंस्ट्रक्शन भानियावाला हाल ऊखीमठ के अधिकृत प्राधिकारी ने थाना ऊखीमठ में कम्पनी द्वारा ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत विद्युत परियोजना कार्य में कार्य के दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर का कार्य कर रहे मिथिलेश कुमार कमलेश्वरी मंडल निवासी ग्राम टीका पट्टी गांधी टोला, जिला पूर्णिया, बिहार पर कार्य का भुगतान होने के बावजूद भी मशीन पार्ट ले जाने व वापस न करने के संबंध में शिकायत की थी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa00456656546443855184363-263x300.jpg)
जिस पर थाना ऊखीमठ में मिथिलेश कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक डाँ विशाखा भदाणे ने पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स हर्षवर्धनी के पर्यवेक्षण में आरोपी को बिहार राज्य से गिरफ्तार कर उसके द्वारा ले जाया गया मशीन पार्ट भी बरामद किया गया। अभियुक्त को बिहार राज्य से ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाकर जनपद से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में चैकी प्रभारी चोपता थाना ऊखीमठ उप निरीक्षक सतीश शाह के साथ ही मुख्य आरक्षी विनोद कुमार शामिल थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa00453122410397048005530-263x300.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa00461140113056670502990-252x300.jpg)