बसुकेदार क्षेत्र में तीर्थाटन की अपार संभावनाएं: अमरदेई
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राइंका बसुकेदार का वार्षिकोत्सव संपंन,
जिपंअ ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निराकरण का दिया भरोसा,
ऊखीमठ। राइंका बसुकेदार का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपंन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसका दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि बसुकेदार क्षेत्र भगवान शंकर की तपस्थली होने के कारण बसुकेदार क्षेत्र की विशिष्ट पहचान है। क्षेत्र में फैली हर समस्याओं के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी। क्षेत्र में तीर्थाटन की अपार संभावनाएं हैं, जिस पर कार्य करने की आवश्यकता है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa00562585901470178734070-1024x769.jpg)
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से उभरते हुए नौनिहालों को उचित मंच मिलता है तथा प्रतिभावान छात्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि बसुकेदार क्षेत्र को प्रकृति ने अपने वैभवों का भरपूर दुलार दिया है। इसलिए इस क्षेत्र में तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जिला पंचायत सदस्य कंडारा सुमन नेगी ने कहा कि नौनिहालों को पठन-पाठन के साथ खेलकूदों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी रूचि रखनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी ने कहा कि जीवन में संघर्ष का सामना करने से जीवन पथ पर आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa00532987119220584638036-1024x769.jpg)
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद भटट् ने की, जबकि संचालन भानु भटट्, कुलदीप भंडारी, राजीव लोचन भंडारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व विद्यालय परिवार ने अतिथियों को क्षेत्र व विद्यालय में फैली अनेक समस्याओं से रूबरू कराकर निराकरण की मांग की तथा राइंका बसुकेदार सहित विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया। इस मौके पर प्रधान आशा देवी भंडारी, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष नरेश भटट्, जिला मंत्री आलोक रौथाण, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर भटट्, सरोप नेगी, पीटीए अध्यक्ष ललित गोस्वामी, एसएससी अध्यक्ष जीत सिंह राणा, चन्द्रा नेगी, देवेन्द्र पडियार, मातवर सिंह बिष्ट, रणवीर सिंह भण्डारी, मगनान्द डिमरी, रघुवर गौड़, डाॅ शिवानी जोशी, कैलाश नौटियाल, प्रेम बल्लभ गौड़, गिरवर रावत, जयवीर परिहार, सन्तोषी गोस्वामी, नवीन्द्र मोहन, उदय प्रकाश भटट्, मनीष पडियार, मोहन सिंह भण्डारी, रीना भण्डारी, रचना पंवार, किशोर भण्डारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व नौनिहाल मौजूद थे!
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa00547763293258630654463-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa00515746572829772973394-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa00553706510937391246677-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/img-20231223-wa00527833942031260345930-1024x769.jpg)