युवा मोर्चा में आशीष को जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार, महामंत्री सहित अन्य पदों पर सौंपी गई जिम्मेदारी
आशीष और हर्षवर्धन को मिला महामंत्री दायित्व
पार्टी में युवाओं को जोड़ने का किया जायेगा काम: कंडारी
रुद्रप्रयाग। भाजपा युवा मोर्चा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आशीष कंडारी व हर्षवर्धन सती को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही पार्टी में चार उपाध्यक्ष व चार मंत्री, कार्यालय प्रभारी, कोषाध्यक्ष, मीडिया व आईटी प्रभारी का दायित्व भी सौंपा है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत एवं जिलाध्यक्ष महावीर पंवार की सहमति पर युवा मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। मोर्चा में महामंत्री की जिम्मेदारी आशीष कंडारी व हर्षवधन सती को सौंपी गई है, जबकि अनिल सेमवाल, कुलदीप अग्रवाल, पंकज बुटोला, धर्मेन्द कंडवाल को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा जिला मंत्री के लिए कर्मा नौटियाल, दीपक रावत, रजनीश गैरोला व अमित प्रदाली को बनाया गया है।

जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश नैनवाल, जिला कार्यालय प्रभारी देवेन्द्र राणा, मीडिया प्रभारी राजीव भट्ट, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सिंह नेगी व जिला आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी संदीप बिष्ट को दी गई है। नवनियुक्त जिला महामंत्री आशीष कंडारी ने बताया कि उन्होंने पांच वर्षो तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहकर डीएवी कॉलेज देहरादून में छात्रों के हित को लेकर संघर्ष किया। इसके साथ ही तीन सालों तक भाजपा युवा मोर्चा में जिला मीडिया प्रभारी के दायित्व को बखूबी निभाते हुए युवाओं को जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि जिले में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इन्हीं निष्ठावान युवा कार्यकर्ताओं की बदौलत आगामी नगर निकाय व लोक सभा चुनावों के साथ ही पंचायत चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा। यही कार्यकर्ता जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को मजबूत करने के लिए जिले में संघर्ष किया जा रहा है, जिसका फल पार्टी को आगामी चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ मिलेगा।

युवा जिला महामंत्री ने कहा कि मोर्चा से उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन वे निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को कभी भी ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। हर कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूती देने का कार्य किया जाएगा। आशीष को युवा मोर्चा के जिला महामंत्री का दायित्व मिलने पर युवा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट्, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा का आभार व्यक्त किया है। नई कार्यकारिणी के विस्तार होने पर भाजपा युवा मोर्चा के सह गढ़वाल संयोजक विकास डिमरी, सभासद सुरेन्द्र रावत सूरी, युवा मोर्चा नेता आशीष नौटियाल, पंकज रोतैला, अक्षय कोहली, जेपी सेमवाल, राजेंद्र डिमरी, मोहन चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।







