यात्रा मार्ग पर पशुओं के साथ क्रूरता होने पर शीघ्र लें एक्शन: मौलखी
पीपुल्स फाॅर एनिमल्स पशु कल्याण संगठन की सदस्य ने पशु क्रूरता को लेकर दी जानकारी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की पशु क्रूरता को रोकने को लेकर यात्रा मार्ग में तैनात किए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण दिया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230413-WA0055-1024x682.jpg)
विकास भवन सभागार में पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा अशोक भदाणे की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीपुल्स फाॅर एनिमल्स पशु कल्याण संगठन की सदस्य गौरी मौलखी ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को पशु क्रूरता अधिनियम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा गर्व की बात है और तीर्थ धाम में पशुओं के साथ किसी भी प्रकार का बुरा व्यवहार एवं क्रूरता की जाती है तो यह उत्तराखंड के लिए अच्छी बात नहीं है। इसके लिए उन्होंने यात्रा मार्ग में तैनात किए गए अधिकारियों से कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी प्रकार से कोई पशु क्रूरता न हो। इस पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कड़ी निगरानी रखें और यात्रा के दौरान किसी भी पशु के साथ कोई क्रूरता होने पर संबंधित घोड़ा-खच्चर स्वामी एवं संचालक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230413-WA0049-1024x682.jpg)
उन्होंने पशु क्रूरता अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि धारा-11 में परिभाषित किया गया कि किसी भी पशु पर अधिक बोझ लादना, विकलांग, घायल, कमजोर, वृद्ध आदि से कार्य किया जाना तथा पोष्टिक आहार व गरम पानी न देना, लगातार कार्य कराना पशु क्रूरता है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा किया जाता है उसके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत त्वरित कार्यवाही की जानी चाहिए। पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा अशोक भदाणे ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता नहीं होनी चाहिए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230413-WA0051-1024x682.jpg)
इस पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कड़ी निगरानी रखते हुए संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और किसी घोड़े-खच्चर के साथ किसी भी प्रकार से कोई क्रूरता की जाती है तो संबंधित घोड़े-खच्चर स्वामी एवं संचालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत त्वरित कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने भी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों पर कोई क्रूरता नहीं होने दी जाए तथा उन्हें प्रशिक्षण में जो जानकारी उपलब्ध कराई गई है उस मानक के तहत घोड़े-खच्चरों का संचालन ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ आशीष रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, जिला बचत अधिकारी सूरत लाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, यात्रा हेतु तैनात किए गए नोडल, सहायक नोडल, सेक्टर व सहायक सेक्टर अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230413-WA0050-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230413-WA0055-1-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230413-WA0054-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230413-WA0051-1-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230413-WA0053-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230413-WA0049-1-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230413-WA0052-1024x682.jpg)