तिलवाड़ा। जखोली तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत कपणियां में अपने आंगन में टहल रही एक महिला पर बंदर ने हमला कर घायल कर दिया। इससे पूर्व भी बंदर ग्रामीणों पर हमला कर चुके है।

शुक्रवार को कपणियां गांव में एक महिला शिवदेई देवी पत्नी श्रीचंद्र सिंह अपने घर के आंगन में घूम रही थी। एकाएक बंदर ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने के बाद ग्रामीणों ने बंदर को वहां से भगाया। इस बीच बंदर महिला के पांव में दांत व नाखूनों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर चुके थे। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ऋतुराज, पूर्व प्रधान सरिता पंवार, महावीर पंवार, धनपाल नेगी, नागचंद रावत, बृजमोनह भट्ट ने बताया कि गांव में आए दिन बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर पूर्व में भी एक महिला व बच्चे पर हमला कर घायल कर चुके हे। उन्होंने गांव में पिंजडा लगाकर शीघ्र बंदरों को पकडऩे व पीडि़त महिला को उचित मुहावजा दिए जाने की मांग की है।

