प्राशिसं के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर शिक्षकों ने जताया शोक
रुद्रप्रयाग। प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह के निधन का समाचार सुनते ही शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शिक्षकों ने जगह-जगह शोक सभाएं करते हुए शिक्षक नेता को श्रद्वांजली दी।, रामपाल सिंह ऐशिया पेशेफिक में भी राष्ट्र का नेतृत्व कर रहे थे जबकि शिक्षकों के मशीहा के रूप में जाने जाते थे, जिनका मेदांता अस्पताल गुडगांव में इलाज के दौरान निधन हो गया। स्व० रामपाल सिंह कुशल वक्ता के साथ साथ संघर्षशील भी थे उनका सम्पूर्ण जीवन शिक्षक एवं शिक्षा हित के लिए समर्पित रहा। और कर्मचारी शिक्षकों के लिए पूरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय व्यापी जनजागरण कार्यक्रम को देशभर में चला रहे थे।

उनके निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिहं गुसाई, निर्मला महर, विनोद उनियाल, मगनानंद भट्ट, दिग्विजय चौहान, गिरधर सिंह विष्ट, श्रीधर भटट, सुरेन्द्र गुसाई, विजय सिंह शाह पूर्व प्रदेश महामंत्री नन्दन रावत, उप महामंत्री वीरेन्द्र कठैत, संगठन मंत्री दिनेश रौथाण, उपध्यक्ष लक्ष्मीकांत बर्थवाल, कोषाध्यक्ष जनक राणा, मौजूदा जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण, महामंत्री दिनेश भट्टट, कोषाध्यक्ष रघुवीर बुटोला, उपाध्यक्ष त्रिलोक रावत, बीना रावत, शाखा अध्यक्ष अनूप नेगी, राकेश शुक्ला, हरीक्ष गिरी, मातवर नेगी, त्रिलोक विष्ट, चारुचन्द खण्डूरी, विपिन त्रिपाठी, शिव प्रसाद भटट, ललित वाजपेयी, वंशीधर गौड, विक्रम सिंह शाह, मिनिष्ट्रियल फेडरेशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह गुसाई, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दलेब सिंह राणा, जिलामंत्री लखपत लिंगवाल, मा०शि०संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह महामंत्री कीरत नेगी सहित विभिन्न कर्मचारी शिक्षक संगठनों ने शोक सम्वेदना व्यक्त कर शिक्षक नेता रामपाल सिंह के निधन पर शोक जताया।