विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से की मुलाकात
गांव में अस्वस्थ जनता का पूछा हाल-चाल
रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों हर जगह चुनाव की गूंज सुनाई दे रही है और सभी पार्टियांें के कार्यकर्ता अधिक से अधिक जनसंपर्क में लगे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग लक्ष्मी राणा ने शुक्रवार को कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम जखोली के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह रावत के निधन पर लक्ष्मी राणा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संदेवनाएं व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने लस्या पट्टी के ग्राम बजीरा में जगत सिंह चैहान से मुलाकात की। चैहान कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और फिलहाल चलने-फिरने में भी असमर्थ है।

फोटो: बजीरा गांव में अस्वस्थ ग्रामीण की कुशलक्षेम पूछती कांग्रेस प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा
राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम जखोली के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह रावत के निधन पर लक्ष्मी राणा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संदेवनाएं व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने लस्या पट्टी के ग्राम बजीरा में जगत सिंह चैहान से मुलाकात की। चैहान कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं और फिलहाल चलने-फिरने में भी असमर्थ है।
लक्ष्मी राणा ने राजकीय इंटर कॉलेज गोर्ती लस्या से सेवानिवृत्त होने पर महावीर सिंह चैहान से उनके गांव जखोली ब्लॉक पट्टी लस्या स्थित निवास स्थान पहुंचकर उनसे मुलाकात की व उन्हें शुभकामनाएं दी। लक्ष्मी राणा ने लस्या पट्टी के ग्राम बजीरा, ग्राम जखोली ब्लॉक और ग्राम बच्छवाड़ आदि क्षेत्रों का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ बैठकर महिला सशक्तिकरण, क्षेत्र के विकास व महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के जुमलों और झूठे वादों से परेशान हो गई है और लोग कांग्रेस पार्टी के समर्थन में अपनी आवाज उठा रहे हैं।
