तोषी गांव में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर जताई चिंता
स्टाप टोबेको एंड स्मोक ने किया जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रुद्रप्रयाग। स्टाप टोबेको एंड स्मोक अभियान के तहत बढ़ते नशे के चलन को लेकर सीमांत गांव तोषी में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं में बढ़ती नशे कर प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
केदारघाटी के सीमांत गांव तोषी में आयोजित कार्यक्रम में अभियान के संयोजक अजय आनंद नेगी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में आती जा रही है। जो भविष्य के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी लोगों को आगे आने की जरूरत है। ताकि में पड़ने वाले दुष्प्रभाव को रोका जा सके। पर्यावरण प्ररेक एम बुटोला ने कहा कि वर्तमान में प्लास्टिक कचरे से पूरा वातावरण दूषित हो रहा है। कहा कि नशे की प्रवृत्ति को अभी नहीं रोका गया, तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पडेगे। उच्च प्रावि तोषी के प्रधानाध्यापक राम प्रसाद तिवारी ने कहा कि शिक्षकों के साथ ही समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर समाज समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए आगे आना होगा। हमें इस अभियान में भागीदारी कर इसे सफल बनाना होगा। इस अवसर पर विक्रम सिंह, नित्यानंद सेमवाल, महेन्द्र राणा, आपी तिवारी, वाईएस राणा, सुदर्शन सिंह, इन्द्र सिंह समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2021/12/image_editor_output_image-2064596357-1638449514732.jpg)