रुद्रप्रयाग। जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जनता की शिकायतों पर त्वरित सुनवाई की गई। इस दौरान सात मामले सामने आए, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के लिए एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर समाधान करने के सख्त निर्देश दिए।
जन संवाद में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों और नागरिकों ने अपनी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्राम पंचायत डोबलिया के प्रधान मनीष चंद्र ने शिकायत की कि जखन्याल गांव में पानी का टैंक लीक होने के कारण जलापूर्ति बाधित होन की शिकायत दर्ज की, बिजराकोट के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित चोपड़ा-उडामांडा मोटर मार्ग की बदहाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बौरा और रिंगदेरी के पास सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। भटवाड़ी गांव के ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से विस्थापन की गुहार लगाई, वहीं तुनेटा निवासी कुंवर सिंह ने अपनी भूमि के सीमांकन का अनुरोध किया।
सीएम पोर्टल पर लंबित मामलों पर नाराजगी
रुद्रप्रयाग। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाईन पोर्टल की समीक्षा भी की गई। एडीएम ने पाया कि एल-1 स्तर पर 119 और एल-2 स्तर पर 10 शिकायतें अभी भी लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लटकाने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारी सीएम पोर्टल और जन संवाद की शिकायतों को गंभीरता से लें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - श्याम सिंह राणा, अपर जिलाधिकारी
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, एसडीएम जखोली भगत सिंह फोनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
Trending
पेयजल योजना और पुल निर्माण में देरी पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहित डिमरी ने खोला मोर्चा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
केदारनाथ यात्रा: मौत के मुंह से खींच लाई प्रशासन की तत्परता, गंभीर बीमार नेपाली श्रद्धालु का एयर रेस्क्यू
श्रद्धालु का 30,000 नगद और दस्तावेजों से भरा बैग लौटाकर पुलिस ने पेश की मिसाल
जन संवाद में गूंजीं गांव की समस्याएं, दर्ज सात शिकायतों में से तीन मौके पर निस्तारण
चार राउंड फायरिंग से सहमा लक्सर: कार सवार महिलाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घोड़ा-खच्चर संचालन से केदारनाथ यात्रा बनी अधिक सुगम, 8,300 पशुओं का हुआ फिटनेस परीक्षण 19 स्थानों पर गर्म पानी की व्यवस्था,
आनंदपुर में लोग खुद को घर में भी असुरक्षित महसूस कर रहे
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेशः मसूरी में बढ़ते ट्रैफिक जाम पर बनेगी हाई पावर कमेटी! 8 हफ्तों में समाधान और जनसुनवाई के बाद सरकार लेगी अंतिम फैसला
जन संवाद में गूंजीं गांव की समस्याएं, दर्ज सात शिकायतों में से तीन मौके पर निस्तारण
- by Praveen Singh
- Apr 27, 2026